India vs Australia 4th Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त, गिल और कोहली का चला बल्ला, कंगारू गेंदबाजों के छूटे पसीने

21
India vs Australia 4th Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त, गिल और कोहली का चला बल्ला, कंगारू गेंदबाजों के छूटे पसीने


India vs Australia 4th Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त, गिल और कोहली का चला बल्ला, कंगारू गेंदबाजों के छूटे पसीने

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर टेस्ट का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मुकाबला के तीसरा दिन था। भारत के नजरिए से तीसरा दिन अच्छा रहा। भारत ने तीन सत्र के दौरान सिर्फ तीन विकेट खोए। ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में भारत का पहली पारी में स्कोर 99 ओवर में 289/3 है। स्टंप्स के समय विराट कोहली 59 और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले, ओनपर शुभमन गिल ने 128 रन की पारी खेली। वह आखिरी सेशन में नाथन लियोन का शिकार बने। भारत ने अंतिम सत्र में 101 रन जोड़कर गिल का विकेट खोया।

भारतीय टीम का दूसरे सत्र में भी दबदबा देखने को मिला। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। दोनों दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर चुके हैं। हालांकि, पुजारा फिफ्टी कंप्लीट नहीं कर पाए। उन्होंने 121 गेंदों में 42 रन बनाए। टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर 63 ओवर में 188/2 था। गिल तब 102 के निजी स्कोर पर थे।

इससे पहले, दिन का पहला सत्र भारत के नाम रहा। भारत ने इस दौरान 93 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। भारत ने सुबह 36 रन से अपनी पारी शुरू की थी। लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 37 ओवर में 129/1 था। भारत को इस दौरान एक झटका कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर लगा, जिन्होंने 58 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। वह 21वें ओवर में स्पिनर कुहनमैन का शिकार बने। रोहित और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। 

India vs Australia Live Cricket Score

default -India vs Australia Live Hindi Commentary

IND 289/3 (99 ओवर)*

AUS 480/10 (167.2 ओवर)

05:00 PM दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने तीसरे दिन 253 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए।  स्टंप्स के वक्त विराट कोहली 59 और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

04:50 PM तीसरे दिन के खेल समाप्त होने वाला है। कोहली 56 और जडेजा 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को नई बॉल मिली है लेकिन टीम को अब तक कोई फायदा नहीं हुआ।

04:35 PM कोहली ने अर्धशतक ठोक दिया है। यह उनके टेस्ट करियर की 29वीं फिफ्टी है। वह 109 गेंदों में 51 रन बना चुके हैं। जडेजा 37 गेंदों में 5 रन जोड़कर क्रीज पर हैं।

04:25 PM कोहली अर्धशतक के नजदीक पहुंचने के बाद काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 99 गेंदों में 45 रन जोड़ चुके हैं। दूसरी ओर, जडेजा ने 29 गेंदों में 4 रन जुटा लिए हैं।

04:10 PM कोहली 29वें टेस्ट अर्धशतक के नजदीक पहुंच गए हैं। उन्होंने 89 गेंदों में 42 रन जुटा लिए हैं। जडेजा 21 गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:55 PM भारतीय टीम ने 250 का आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली 38 रन बनाकर टिके हैं। रविंद्र जडेजा 3 के निजी स्कोर पर हैं।

03:40 PM भारत को तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। गिल ने 235 गेंदों में 128 रन की पारी खेली। उन्होंने 12 चौके 1 छक्का मारा। उनकी पारी का अंत स्पिनर नाथन लियोन ने 79वें ओवर में किया। गिल चौथी गेंद पर गच्चा खा गए जो लेंथ बॉल थी। वह एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने रिव्यू लिया मगर कोई फायदा नहीं हुआ। गिल ने तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली (32*) के साथ 58 रन की साझेदारी की।

03:30 PM गिल ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह 233 गेंदों में 127 रन बना चुके हैं। कोहली भी टिके हुए हैं। उन्होंने 58 गेंदों में 31 रन जुटा लिए हैं। कोहली लय में नजर आ रहे हैं।

03:00 PM गिल लगातार कंगारू गेंदबाजों से मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं। वह 117 के निजी स्कोर पर हैं। कोहली ने 31 गेंदों में 8 रन जुटाए हैं।

02:35 PM तीसरा सेशन शुरू हो गया है। शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी सत्र का पहला ओवर टॉड मर्फी ने डाला। उन्होंने एक रन खर्च किया। गिल 104 के निजी स्कोर पर हैं। कोहली का खाता नहीं खुला है।

02:15 PM लंच ब्रेक की घोषणा हो गई है। गिल 102 रन बनाकर नाबाद हैं। पुजारा के जाने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। कोहली का खाता नहीं खुला है।

02:05 PM भारत को दूसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा। पुजारा को मर्फी ने अपने जाल में फंसाया। वह 62वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। पुजारा ने 121 गेंदों का सामना करने के बाद 143 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके लगाए। उन्होंने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की।

02:00 PM सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 194 गेंदों में सैकड़ा बनाया। उन्होंने मर्फी के खिलाफ चौका लगाकर टेस्ट करियर की दूसरी सेंचुरी कंप्लीट की। 

01:25 PM दूसरे सत्र में गिल और पुजारा काफी धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल 176 गेंदों में 80 और पुजारा 104 गेंदों में 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

01:05 PM गिल शतक और पुजारा अर्धशतक की दिशा में बढ़ रहे हैं। गिल ने 157 गेंदों में 76 रन बना लिए हैं। पुजारा 86 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 78 रन की साझेदारी हो चुकी है।

12:40 PM गिल और पुजारा संभलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।  दोनों किसी जल्दबाजी में नहीं हैं। गिल 72 और पुजारा 26 रन बनाकर टिके हैं।

12:15 PM दूसरे सत्र का आगाज हो गया है। लंच ब्रेक के बाद पहला ओवर स्पिनर नाथ लियोन ने डाला। उन्होंने केवल एक रन खर्च किया।

11:30 AM तीसरे दिन का पहला सत्र भारत के नाम रहा। भारत ने इस दौरान सिर्फ रोहित शर्मा (35) का विकेट गंवाया। लंच ब्रेक के समय भारत का स्कोर 37 ओवर में 129 रन है। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हो चुकी है। गिल 119 गेंदों में 65 और पुजारा 46 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:55 AM ओपनर शुभमन ने अर्धशत कंप्लीट कर लिया है। उन्होंने 89 गेंदों में पचासा बनाया। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का मारा। वहीं, चेतेश्वर पुजारा 12 के निजी स्कोर पर हैं।

10:30 AM भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे रोहित अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 58 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पाीर में 3 चौके और 1 छक्के लगाया। उन्हें कुहनमैन ने 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। रोहित ने शॉर्ट कवर पर लाबुशेन को कैच थमाया। गिल 38 के निजी स्कोर पर हैं। 

10:05 AM शुभन गिल और रोहित शर्मा अर्धशतक की ओर हैं। गिल ने 66 गेंदों में 37 रन बना लिए हैं। वहीं, कप्तान 54 गेंदों में 34 रन बनाकर टिके हैं।

9:45 AM भारतीय टीम का पचासा कंप्लीट हो गया है। रोहित और गिल भारतीय पारी को संभलकर आगे बढ़ा रहे हैं। गिल ने 13वें ओवर में आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने स्टार्क के खिलाफ दो चौके लगाए।

9:30 AM तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। रोहित और गिल भारतीय पारी को आगे बढ़ाने के लिए क्रीज पर उतर चुके हैं। शनिवार को पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला। उन्होंने 11वें ओवर में 2 रन दिए।

9:15 AM मौजूदा सीरीज में रोहित एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने शतक लगाया है। उनसे टीम को टिककर बल्लेबाजी करने की आशा होगी। गिल तीसरे टेस्ट में बल्ले से छाप नहीं छोड़ सके थे। ऐसें उनपर भी खुद को साबित करने का प्रेशर जरूर होगा।

9:00 AM भारत की ओर से पहली पहली पारी में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 6 शिकार किए। उनके अलावा मोहम्मद शमी ने दो, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाया।

8:45 AM पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 180 रन की पारी खेली। उनका बखूबी साथ कैमरून ग्रीन ने दिया। ग्रीन ने 114 रन का योगदान दिया।

8:30 AM भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुहनमैन, टॉड मर्फी, नाथन लियोन।

8:15 AM नमस्कार! भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।



Source link