भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले एकदिवसिय मुकाबले में भारत नें वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दे दी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज नें भारत को जीतने के लिए 323 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसS भारत नें 42.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
वेस्टइंडीज नें की शानदार बल्लेबाजी लेकिन गेंदबाजी में रहे फेल
भारत नें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज नें भारत के फैसले का भरपूर फायदा उठाया और भारत को जीतने के लिए 323 रनों का लक्ष्य दे दिया। वेस्टइंडीज की तरफ़ से शिमरोन हेट्मेयर नें शानदार 106 रनों की पारी खेली। अच्छी बल्लेबाजी के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों नें टीम को निराश किया और हर गेंदबाज नें जमकर रन लुटाए जिसके बदौलत भारतीय टीम नें शानदार जीत दर्ज की।
भारत की शानदार बल्लेबाजी
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नें अपना पहला विकेट शिखर धवन के रुप में सिर्फ़ 10 रन के स्कोर पर ही खो दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान विराट कोहली नें आते ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और 107 गेंदों में शानदार 140 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 21 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा नें 117 गेंदों में 152 रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें 15 चौके और 8 छक्के शामिल है।
गेंदबाजी में भारत की तरफ़ से युज़वेंद्र चहल नें सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। उमेश यादव नें अपने 10 ओवरो में बिना विकेट लिए 64 रन दिए। वहीं भारत की तरफ़ से सबसे महंगे गेंदबाज मोहम्मद शमी रहें जिन्होंने अपने 10 ओवरों में 2 विकेट लेकर 81 रन लुटाए।












