मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
खेल

वर्ल्ड कप : पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने किया शानदार आगाज

साउथ अफ्रीका के बुधवार को साउथेम्प्टन के मैदान पर खेले गए मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज़ किया।

वर्ल्ड कप : पहले मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने किया शानदार आगाज

साउथ अफ्रीका के बुधवार को साउथेम्प्टन के मैदान पर खेले गए मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज़ किया। सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने नाबाद शतक बनाकर भारत के लिए 228 रन के लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Rohit sharma

इंग्लैंड में हो वर्ल्ड कप 2019 की शुरूआत भारतीय टीम के लिए शानदार रही। पहले मैच में भारतीय टीम बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी व फिल्डिंग यानी मैच के तीनों डिपार्टमेंट में अव्वल रही और साउथ अफ्रीका को धूल चटाते हुए अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने में क़ामयाब रही। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका का बल्लेबाज़ी करने का निर्णय उनके पक्ष में नहीं गया और टीम की शुरूआत कमज़ोर रही। अंत के कुछ ओवरों में क्रिस मॉरिस व कगिसो रबाडा ने टीम को संभालते हुए 227 रन का सम्मानजनक स्कोर विपक्षी टीम के सामने रखा। भारत की तरफ़ से यज़ुवेन्द्र चहल को चार व भुवनेश्वर-बुमराह को दो-दो विकेट मिले। चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने भी एक विकेट झटका।

228 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत सधी हुई नहीं रही और उसने 13 रन शिखर धवन को खो दिया। शिखर के आउट होने के बाद क्रीज़ पर आए कप्तान विराट कोहली ने टीम को संभालने की कोशिश ज़रूर की लेकिन वह 18 के निजी स्कोर पर फेहलुकवायो का शिकार बने। इसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आए केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की मगर वह भी 26 बनाकर आउट हो गए। इन सबके बीच सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा क्रीज़ पर डटे रहे और टीम को जीत की मंज़िल तक ले गए। इस मैच में रोहित ने नाबाद शतक बनाया। भारत ने 228 रन का लक्ष्य 47.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। रोहित शर्मा को उनके प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया है। बता दें कि भारत का अगला मैच 9 जून के ऑस्ट्रेलिया के साथ है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →