Legends League Cricket 2022, Final: इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से हराया

208
INDCAP vs BK, Legends League Cricket 2022, Final: इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से हराया | INDCAP vs BK Final India Capitals beats Bhilwara Kings by 104 runs | Patrika News


INDCAP vs BK, Legends League Cricket 2022, Final: इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से हराया | INDCAP vs BK Final India Capitals beats Bhilwara Kings by 104 runs | Patrika News

इंडिया कैपिटल्स के बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शनइंडिया कैपिटल्स को पहला झटका कप्तान गौतम गंभीर के रूप में लगा। गंभीर 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मसकदाजा भी जल्दी पवेलियन लौट गए। टीम को तीसरा बड़ा झटका दिनेश रामदीन के रूप में लगा और वो शून्य के स्कोर पर आउट हुए। चौथा झटका ओपनर ड्वेन स्मिथ के रूप में लग। इसके बाद लगा की इंडिया कैपिटल्स अब बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी।
यहां से रॉस टेलर और मिचेल जॉनसन ने पारी को संभाला और धुआंधार बल्लेबाजी की। दोनों ने टीम का स्कोर 211 रन तक पहुंचाया। रॉस टेलर ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और 41 गेंदों पर 4 चौके 8 सिक्स की मदद से शानदार 82 रन बनाए। मिचेल जॉनसन ने भी 35 गेंदों पर 7 चौके और 3 सिक्स की मदद से 62 रन बनाए

भीलवाड़ा किंग्स के गेंदबाजों ने शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन बाद में फिसड्डी साबित हुए। राहुल शर्मा ने 4 विकेट अपने नाम किए। मॉन्टी पनेसल ने भी 2 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा कोई भी गेंदबाज सफल साबित नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें

2 खिलाड़ी जो T20 World Cup में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे

भीलवाड़ा किंग्स के बल्लेबाज हुए फेल

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा किंग्स की शुरूआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। मोर्ने वान विक 5 और विलियम पोर्टरफील्ड 12 रन बनाकर आउट हो गए। युसूफ पठान से उम्मीद थी लेकिन वो भी 6 के स्कोर पर चलते बने। इसके बाद शेन वॉट्सन और जेशन कैरिया ने पारी को संभाला। दोनों ने धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया। भीलवाड़ा किंग्स ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे।

जेशन कैरिया भी दबाव झेल नहीं पाए और 27 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद वॉटसन भी 27 के स्कोर पर रन आउट हो गए। कप्तान इरफान पठान भी 2 पर आउट हो गए। पुछल्ले बल्लेबाज इसके बाद क्रीज पर ज्यादा टिक नहीं पाए। पूरी टीम 107 पर ऑलआउट हो गई।

इंडिया कैपिटल्स की तरफ से पंकज सिंह, पवन सुयाल और प्रवीण तांबे ने 2-2 विकेट लिए। इनके अलावा मिचेल जॉनसन, प्लेंकेट, रजत भाटिया ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। गंभीर की कप्तानी में इंडिया कैपिटल्स का जबरदस्त प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला।





Source link