IND vs PAK: तिरंगा फहराने से मना करने को लेकर जय शाह पर जमकर बरसे फैंस, हुए ट्रोल | IND vs PAK asia cup 2022 jay shah troll after he refuse to hold the tricolor | Patrika News

142

टीम इंडिया की जीत के बाद दुबई के मैदान पर दर्शक झूम उठे, इसी बीच दर्शक दीर्घा में सभी लोग सेलिब्रेट कर ही रहे थे कि एक व्यक्ति बीसीसीआई सेक्रेटरी और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह को तिरंगा थमाता है लेकिन वह इसे लेने से मना कर देते हैं। इसके बाद ट्विटर पर जय शाह की काफी खिंचाई हुई है।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2022 Full Schedule

गौरतलब है कि बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह बीजेपी सरकार में भारत के गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र हैं। इस वजह से कई लोग उन्हें देश विरोधी करार भी दे रहे हैं कि आखिर क्यों टीम इंडिया की जीत पर उन्होंने तिरंगा नहीं फहराया। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि वह एशियन क्रिकेट काउंसिल के सदस्य हैं तो इस वजह से उन्होंने न्यूट्रल देखने के लिए ऐसा किया। आइए आपको बताते हैं फैंस ने क्या कुछ कहा

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2022

Point Table

एक साइलेंस नाम के यूजर ने लिखा शायद वह अपने पिताजी से डरे हैं। इसलिए वह कोई भी गलत काम नहीं करना चाहते, वह एक आज्ञाकारी बेटे हैं और तिरंगा को ना कहते हैं।

एक अविनाश धरंग नाम के यूजर ने लिखा क्योंकि वह सावरकर के पोते हैं और सावरकर तिरंगे से नफरत करते हैं इस वजह से उन्होंने तिरंगा नहीं फहराया।

सौम्या सांढोले नाम के एक यूजर ने लिखा आपके पिताजी युवकों को तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कहते हैं और आप कह रहे हैं अभी मूड में नहीं है, देशद्रोही, पहले तिरंगा झंडा था ना और आज आप शाम नहीं पा रहे। आपको बस तिरंगे से तकलीफ है सावरकर वाला यूनियन जैक होता तो फहराते

वही एक प्रभु राम नाम के यूजर ने लिखा वह केवल बीजेपी और आरएसएस का झंडा फहराएंगे

Source link