IND vs ENG U19W T20 World Cup Final LIVE: पहले पॉवर प्ले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी

33
IND vs ENG U19W T20 World Cup Final LIVE: पहले पॉवर प्ले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी


IND vs ENG U19W T20 World Cup Final LIVE: पहले पॉवर प्ले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी

India vs England U19 Womens T20 World Cup Final LIVE: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें पोत्शेफस्ट्रूम के मैदान पर आमने-सामने हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की अगुवाई स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा कर रही हैं। वहीं, इंग्लैंड की बागडोर ग्रेस स्क्रिवेंस के पास है। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा जबकि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी।

ENG 22/3 (6 ओवर)

5:45 PM शुरुआती पॉवर प्ले समाप्त हो गया है। इंग्लैंड का शीर्षक्रम 6 ओवर में लड़खड़ा गया है। पांचवें ओवर में इंग्लैंड को चौथा झटका लगते-लगते बचा। दरअसल, ऋचा घोष ने रयान मैकडॉनाल्ड का कैच टपका दिया। मैकडॉनाल्ड 4 और सेरेन स्मेल 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

5:40 PM अर्चना ने इंग्लैंड को एक और बड़ा झटका दिया है। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस को अपने जाल में फंसा लिया। शानदार फॉर्म में चल रहीं स्क्रिवेंस आगे बढ़कर ड्राइव लगाने के चक्कर में लॉन्ग ऑफ की दिशा में तृषा को कैच थमा बैठीं। उन्होंने 12 गेंदों का सामने करने के बाद 4 रन बनामए।

5:35 PM अर्चना देवी ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर में नियाम हॉलैंड को अपना शिकार बना लिया। हॉलैंड तीसरी गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गईं। उन्होंने 8 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 10 रन बनाए।

5:30 PM नियाम हॉलैंड ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ हाथ खोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने दूसरे ओवर में अर्चना देवी के विरुद्ध चौका जमाया लेकिन वह तीसरे ओवर में तितास के सामने एक रन ही बना सकीं।

5:20 PM इंग्लैंड ने निराशाजनक आगाज किया है। ओपनर लिबर्टी हीप शून्य पर ही पवेलियन लौट गईं। उन्हें तितास साधु ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। ग्रेस स्क्रिवेंस 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। नियाम हॉलैंड का खाता खुलना बाकी है।

5:10 PM भारत की प्लेइंग-11: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगाडी तृषा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तितास साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्श्वी चोपड़ा, सोनम यादव।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम हॉलैंड, सेरेन स्मेल (विकेटकीपर), रयान मैकडॉनाल्ड गे, चेरिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहॉउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रॉव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर।

5:05 PM भारत ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीता है। भारत ने इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतारा है। 

5:00 PM भारतीय गेंदबाज पार्श्वी चोपड़ा ने अब तक प्रभावी प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 9 शिकार किए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने चटकाने वाली प्लेयर्स की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 

4:40 PM श्वेता सेहरावत फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।  उन्होंने 6 मैचों में 292 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

4:25 PM फाइनल मैच में वैनेसा डी सिल्वा मैच रेफरी होंगे। कैंडेस ला बोर्डे और सारा दंबनेवाना मैदानी अंपायर होंगी। डेडुनू डी सिल्वा टीवी अंपायर की जिम्मेदारी संभालेंगी। लिसा मैककेबे चौथी अंपायर होंगी।

4:10 PM भारत को ओपनर श्वेता सहरावत से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने सेमीफाइनल में कीवी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी।

4:00 PM भारत बनाम इंग्लैंड संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगाडी तृषा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तीतस साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्श्वी चोपड़ा, सोनम यादव।

इंग्लैंड: ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (विकेटकीपर), रयान मैकडॉनाल्ड गे, चेरिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहॉउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रॉव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका

भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने वाले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप को जीतकर इतिहास रचने का सुनहर मौका है। दरअसल, पहले बार अंडर-19- महिला खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट का पहली बार आयोजन हुआ है। ऐसे में शेफाली ब्रिगेड यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहले टीम बनने की फिराक में होगी। गौरतलब है कि  14 जनवरी को शुरू हुए विश्व कप में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। 40 मुकाबलों के बाद फाइनलिस्ट भारत और इंग्लैंड बने।

3:45 PM नमस्कार! भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लाइव ब्लॉग में आपक स्वागत है।



Source link