IND vs AFG: सुपर ओवर के डबल धमाल में भारत ने कैसे लहराया जीत का परचम? T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

16
IND vs AFG: सुपर ओवर के डबल धमाल में भारत ने कैसे लहराया जीत का परचम? T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Advertising
Advertising


IND vs AFG: सुपर ओवर के डबल धमाल में भारत ने कैसे लहराया जीत का परचम? T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

ऐप पर पढ़ें

Advertising

भारत और अफगानिस्तान के बीच बेंगलुरु में खेला गया तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच सांसें थाम देने वाला रहा। मैच का नतीजा दो सुपर ओवर में निकला। मुकाबला में कभी भारत तो कभी अफगानिस्तान का पलड़ा भारी होता नजर आया। हालांकि, अंत में मेजबान भारतीय टीम ने बाजी मारी और तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी मैच में दो सुपर ओवर हुए हैं।

 

भारत ने टॉस जीतकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बैटिंग चुनी। ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के आतिशी शतक और रिंकू सिंह की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने 212/4 का स्कोर बनाया। रोहित ने 69 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों के जरिए नाबाद 121 रन बनाए। यह उनके टी20आई करियर की पांचवीं सेंचुरी है। वहीं, रिंकू ने 39 गेंदों में 2 चौकों और 6 सिक्स की मदद से नाबाद 69 रन जुटाए। उन्होंने रोहित के साथ पांचवें विकेट के लिए 190 रन ऐतिहासिक साझेदारी की। यह भारत के लिए सबसे बड़ी टी20आई पार्टनरशिप है।

रोहित और रिंकू ने उस समय मोर्चा संभाला, जब भारतीय टीम 22 रन पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। विराट कोहली और संजू सैमसन शून्य पर आउट हुए। दूसरी ओर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 212 रन बटोरे, जिसके बाद मैच टाई होकर सुपर ओवर में पहुंच गया। अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नैब (23 गेंदों में नाबाद 55), रहमानुल्लाह गुरबाज (32 गेंदों में 50) और कप्तान इब्राहिम जादरान (41 गेंदों में 55) ने अर्धशतक ठोका।

Advertising

अफगानिस्तान की ओर से पहले सुपर ओवर में बैटिंग के लिए गुलाबदीन और गुरबाज उतरे। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने ओवर में 16 रन खर्च किए। पहली गेंद पर गुलाबदीन रनआउट हुए। मोहम्मद नबी ने अगली गेंद पर सिंगल लिया और गुरबाज ने फिर चौका लगाया। गुरबाज ने चौथी गेंद पर एक रन बनाया और नबी ने पांचवीं गेंद पर छक्का मारा। आखिरी गेंद पर बाई के तीन रन आए।

भारत की ओर से पहले सुपर ओवर में रोहित और यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला। अजमतुल्लाह उमरजई की पहली गेंद पर लेग बाई का एक रन आया। यशस्वी ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला और फिर रोहित ने लगातार दो गेंद पर सिक्स मारा। रोहित पांचवीं गेंद पर एक रन लेने के बाद डगआउट में चले गए। उनकी जगह रिंकू आए। भारत को छठी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे लेकिन यशस्वी सिंगल ही निकाल पाए। ऐसे में भारत ने 16 रन बटोरे और सुपर ओवर टाई हो गया।

इसके बाद, दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बैटिंग की। रोहित ने फरीद अहमद के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का जमाया और अगली गेंद को चार रन के लिए बाउंड्री के पार भेजा। ‘हिटमैन’ ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। हालांकि, अगली दो गेंदों पर रिंकू और सैमसन आउट हो गए, जिसकी वजह से भारत पूरा ओवर नहीं खेल पाया। सुपर ओवर में एक टीम के अधिकतम दो खिलाड़ी आउट हो सकते हैं। भारत के 11 रन के जवाब में अफगानिस्तान दूसरे सुपर ओवर में महज एक रन बना सका। स्पिनर रवि बिश्नोई ने पहली गेंद पर नबी और तीसरी गेंद पर गुरबाज का शिकार किया। करीम जनत ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया था। 

Advertising



Source link

Advertising