रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

BJP विधायकों ने कहा- 2 महीने से ज्यादा नहीं टिकेगी कांग्रेस सरकार तो मिला ये जवाब

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राजस्थान कांग्रेस में रूक रूककर हो रही खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बड़ा दावा किया है।

BJP विधायकों ने कहा- 2 महीने से ज्यादा नहीं टिकेगी कांग्रेस सरकार तो मिला ये जवाब

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राजस्थान कांग्रेस में रूक रूककर हो रही खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बड़ा दावा किया है। विधायकों का दावा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार दो महीने से ज्यादा नहीं टिक पाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस में भीतरी अंतरकलह से दो खेमों में बंटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अब लगातार बयानबाजी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी, कालीचरण सराफ और अशोक लाहोटी ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार अब दो महीने से ज्यादा नहीं टिकेगी। भाजपा के पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों ने जल्दी ही मध्यावधि चुनाव होने का दावा किया है। जबकि निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर और रामकेश मीणा ने कहा कि भाजपा के दावे हवाई हैं। सदन में कांग्रेस मजबूत है।

BJP Congress 1

वहीं, कांग्रेस के अंदरखाने में जारी खींतचान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिनों तक कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान हर गांव-ढाणी से आवाज थी, गहलोत मुख्यमंत्री हों, और कोई नहीं। बसपा के विधायक ने गहलोत के इस बयान का समर्थन किया है।

बसपा विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा, राज्य का मुख्यमंत्री तो राजस्थान की मिट्टी का ही होना चाहिए। वहीं ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला और विधायक भंवरलाल शर्मा ने भी हाथों-हाथ इस बयान का समर्थन कर दिया। हालांकि ,बसपा के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने गुढ़ा के बयान से किनारा कर लिया और कहा, हमने कांग्रेस को समर्थन दिया है, व्यक्ति विशेष को नहीं। मुख्यमंत्री कौन है, यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।

ये भी पढ़ें : भाजपा के बंद किए रास्तों पर बस दौड़ाएगी कांग्रेस सरकार

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →