IGNOU में असिस्टेंट डायरेक्टर समेत कई तकनीकी पदों पर भर्ती, 2 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने गैर-शिक्षण श्रेणी में कई तकनीकी पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इन पदों के लिए…
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने गैर-शिक्षण श्रेणी में कई तकनीकी पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की आखिरी तारीख 12 नवंबर रखी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14 रिक्तियां भरी जानी हैं। इनमें असिस्टेंट डायरेक्टर, टेक्निकल मैनेजर और टेक्निकल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हो सकते हैं।
पदों का विवरण और संख्या
जारी अधिसूचना के अनुसार, घोषित 14 पदों का विवरण इस प्रकार है:
- असिस्टेंट डायरेक्टर: कुल 2 पद (LMS और नेटवर्किंग में 1-1)
- टेक्निकल मैनेजर: कुल 4 पद (LMS, नेटवर्किंग, VR/AR डेवलपमेंट और AI में 1-1)
- टेक्निकल असिस्टेंट: कुल 8 पद (LMS-2, नेटवर्किंग-2, एनिमेटर-1, गेम डिजाइनर-1, VR/AR एप्लीकेशन डेवलपमेंट-1, और AI-1)
पात्रता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ बीई (CS/IT), बीटेक (CS/IT), एमएससी (CS/IT) या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, पद के अनुसार 3 से 10 वर्ष का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए अधिकतम 48 वर्ष, टेक्निकल मैनेजर के लिए 42 वर्ष और टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 37 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क अनारक्षित, ओबीसी (NCL) और EWS वर्ग के लिए 1,000 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए यह 500 रुपये निर्धारित है।
कैसे पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 2 नवंबर है। सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी और सभी जरूरी दस्तावेजों को डाक द्वारा भेजना होगा। यह लिफाफा 12 नवंबर तक 'भर्ती सेल, कमरा नंबर-13, ब्लॉक नंबर-7, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली - 110068' के पते पर पहुंच जाना चाहिए।
वेतन और भत्ते
चयनित होने पर उम्मीदवारों को पद के अनुसार 9,300 रुपये से 39,100 रुपये के बीच मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें 4,800 रुपये से 5,400 रुपये का ग्रेड-पे और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
इनपुट: IANS



