IG पंजीयन के आदेश का विरोध,अधिकारी-कर्मचारी संघ ने लिखा पत्र: प्रदेश के कुछ संभागों में शनिवार की छुट्‌टी निरस्त करने पर सामूहिक अवकाश की चेतावनी – Bhopal News

3
IG पंजीयन के आदेश का विरोध,अधिकारी-कर्मचारी संघ ने लिखा पत्र:  प्रदेश के कुछ संभागों में शनिवार की छुट्‌टी निरस्त करने पर सामूहिक अवकाश की चेतावनी – Bhopal News
Advertising
Advertising

IG पंजीयन के आदेश का विरोध,अधिकारी-कर्मचारी संघ ने लिखा पत्र: प्रदेश के कुछ संभागों में शनिवार की छुट्‌टी निरस्त करने पर सामूहिक अवकाश की चेतावनी – Bhopal News

आईजी पंजीयन के एक आदेश के खिलाफ मध्य प्रदेश पंजीयन विभाग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। दरअसल, आईजी ने शुक्रवार सुबह शनिवार की छुट्‌टी वाले दिन भी कुछ संभागों में सब रजिस्ट्रार दफ्तर खोलने का आदेश दिया। शुक्रवार शाम क

Advertising

.

संघ का कहना है कि संपदा 2.0 वर्जन लागू होने के बाद सर्वर का इश्यू हमेशा बना रहता है। सब रजिस्ट्रार्स को देर रात तक काम करना पड़ता है। ऐसे में वे अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। इसलिए आईजी पंजीयन यह आदेश वापस लें अन्यथा सभी अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

Advertising

संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दंडोतिया और सदस्यों ने आईजी पंजीयन को लिखे पत्र में कहा कि जनसामान्य को रजिस्ट्री कार्य में अधिक सुविधा देने एवं राजस्व अर्जित करने के मद्देनजर प्रदेश के कुछ संभागीय मुख्यालयों के उप पंजीयक कार्यालय हर शनिवार को खोलने का निर्देश बिना किसी कारण के जारी किया गया है। शनिवार को कार्यालय खोले जाने संबंधी अचानक दिया गया निर्देश समझ से परे है। मार्च-2025 में अधिकारियों-कर्मचारियों ने राजस्व संग्रहण,गाइडलाइन और सम्पदा 2.0 पोर्टल लागू होने पर अवकाश के दिनों में भी काम किया है। ऐसे में यह निर्देश देना अनुचित है।

आईजी पंजीयन ने शुक्रवार सुबह जारी किया छुट्‌टी निरस्त करने का आदेश।

सर्वर स्पीड का इश्यू खत्म करें अफसर

Advertising

पत्र में कहा गया है कि सम्पदा 1.0 के डी-कमीशनिंग ( Decommisioning ) से सम्पदा 2.0 पर रजिस्ट्री का पूरा लोड सर्वर की स्पीड बिगाड़ रहा है। सर्वर का इश्यू हमेशा बना रहता है। जिससे एक ओर सर्विस प्रोवाइडर्स को स्लॉट बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर विभागीय स्तर पर पंजीयनकर्ता अधिकारी स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं।

परिवार को समय नहीं दे पा रहे सब रजिस्ट्रार

संघ के अध्यक्ष ने आईजी पंजीयन से कहा है कि यह बताना भी जरूरी है कि सर्वर इश्यू होने के कारण मुख्यालय स्तर से ही प्रतिदिन स्लॉट की समय सारणी बिना किसी पूर्व सूचना के बदल दी जाती है जिसके चलते उप पंजीयकों को देर रात तक बुक किए गए स्लॉट का पंजीयन अपने पारिवारिक उत्तरदायित्वों से समझौता कर कराना पड़ता है। जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने के साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर भी समस्या हो रही है।

Advertising

शाम को अधिकारी-कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर दी सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी।

आदेश वापस नहीं तो सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

संघ ने कहा है कि ऐसी दशा में जब तक सम्पदा 2.0 पोर्टल पर किए जाने वाले कार्य में सुधार नहीं कर लिया जाता है, तब तक छुट्‌टी के दिनों में कार्यालय खोलने का कोई औचित्य नहीं है। आईजी पंजीयन के आदेश से विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है एवं सभी ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। आदेश को मुख्यालय स्तर से वापस लिया जाए, ताकि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

यह आदेश जारी किया था आईजी पंजीयन ने

आईजी पंजीयन अमित तोमर ने आज एक आदेश जारी कर कहा था कि रजिस्ट्री कार्य में अधिक सुविधा और शासन के राजस्व के मद्देनजर प्रदेश के महत्वपूर्ण माने जाने वाले कुछ उप पंजीयक कार्यालयों को शनिवार को अवकाश के दिन भी खुले रखने का फैसला किया गया है। आईजी पंजीयन के आदेश में उप पंजीयक कार्यालय इंदौर-1, इंदौर -2, इंदौर-3, इंदौर-4, भोपाल-1, भोपाल-2, भोपाल-3, जबलपुर-1, जबलपुर -2, ग्वालियर-1, ग्वालियर-2, उज्जैन, रीवा, सागर और नर्मदापुरम के मुख्यालय स्थित उप पंजीयक कार्यालय हर शनिवार को खोले जाने का निर्देश है। इसमें कहा गया है कि इन कार्यालयों में पंजीयन कार्य के लिए केवल एक पंजीयन अधिकारी के लिए स्लॉट खोले जाएंगे और एक एक पंजीयन अधिकारी की रोटेशन के आधार पर ड्यूटी लगाई जाएगी। इसका विरोध किया गया है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising