मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

अगर आपका किसी बैंक में है सेविंग अकाउंट तो आपके लिए है यह अच्छी ख़बर

अगर आपका बैंक अकाउंट सेविंग अकॉउंट है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल 1 जनवरी, 2020 से, सेविंग अकॉउंट धारकों से राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT)…

अगर आपका किसी बैंक में है सेविंग अकाउंट तो आपके लिए है यह अच्छी ख़बर

अगर आपका बैंक अकाउंट सेविंग अकॉउंट है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल 1 जनवरी, 2020 से, सेविंग अकॉउंट धारकों से राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें निर्देश दिया गया है कि वे सेविंग अकॉउंट होल्डर से NEFT के लिए कोई शुल्क नहीं लगाएंगे।

आरबीआई ने एक बयान में कहा, "डिजिटल रिटेल भुगतान को और गति देने के लिए, अब यह निर्णय लिया गया है कि सदस्य इंटरनेट बैंकिंग या बैंकों के मोबाइल ऐप NEFT प्रणाली के माध्यम से किए गए धन हस्तांतरण के लिए अपने सेविंग अकॉउंट होल्डर से कोई शुल्क नहीं लेंगे।“।

6 दिसंबर को केंद्रीय बैंक RBI ने घोषणा की कि 16 दिसंबर से आप NEFT के जरिये पूरे 24 घंटे पैसे भेज सकते हैं।

RBI ने कहा कि बैंकिंग को आसान बनाने और ग्राहकों को ऑनलाइन अधिक बैंकिंग उपकरण उपलब्ध कराने के लिए NEFT को चौबीसों घंटे और मुफ्त में देने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें- IPL Auction: रातों-रात करोड़पति बन गए ये 6 अनजाने भारतीय खिलाड़ी

इससे पहले, NEFT भुगतान प्रणाली महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर, सभी कार्य दिवसों में केवल सुबह 8 बजे से 7 बजे के बीच ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →