मोटापे से तंग आ गए हैं तो अपनाएं ये तरीकें, जल्दी दिखेगा असर

544
Fat-problem

21वीं सदी में कई मायनों में ज़िन्दगी व सरल हो गई है, लेकिन लोगों को अपने रोज़मर्रा के खान-पान के पैदा होने वाली समस्याओं का शायद अंदाज़ा नहीं है। मोटापे की समस्या भी उन्हीं में से एक है। आज के दौर में हर उम्र, हर वर्ग के लोग मोटापे की समस्या का शिकार होते जा रहे हैं। पहले के ज़माने में मोटापे की समस्या केवल बड़ी उम्र के लोगों में देखी जाता ही थी, लेकिन आज के मौजूदा वक़्त में यह समस्या छोटी उम्र वालों को भी हो रही है।

इस लेख के ज़रिए हमने मोटापा घटाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया है। इन्हें अपना आप अपना मोटापे की समस्या से निजात पा सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

1- योगा– योग इंसान को अपने मन व शरीर पर कंट्रोल करने में कारगर सिद्ध होता है। मोटापा से छुटकारा पाने के लिए ज़रूरी योगासनों को करना चाहिए। योगा में सिर्फ़ वही आसन करें जिनसे मोटापा कम होने में मदद मिलती है। इसके लिए आप योगा एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

Fat 2 -

2- लहसुन का सेवन– बढ़ते मोटापे की समस्या से निजात पाने के लिए लहसुन का सेवन करना एक कारगर उपाय है। लहसुन आप शरीर के वज़न को नियंत्रित करता है। वैसे लहसुन का इस्तेमाल आप किसी भी तरीक़े से कर सकते हैं।  आप चाहें तो सुबह के वक्त में खाली पेट लहसुन की कलियों का सेवन करना होगा साथ ही आप लेमन पानी का भी उपयोग कर सकते है इस तरह से आप अपने वजन पर नियंत्रण पा सकते है।

3- दही का सेवन– दही वजन को नियंत्रित करने का एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। जिससे आप की बढ़ी हुई चर्बी आसानी से कम हो सकती है। रोज़ाना एक कटोरी शुद्ध दही का सेवन करें। इसका सेवन आप रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं या दोपहर के खाने के साथ भी कर सकते हैं।

4- एक्सरसाइज़– कई लोग योगा व एक्सरसाइज़ को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों कई पैमानों पर अलग है। एक्सरसाइज़ करना किसी भी मोटापे से पीड़ित के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि एक्सरसाइज़ से हमारा शरीर नियमित तौर पर फित रहता है।

Fat 1 -

5- नींबू का सेवन करें– नींबू का उपयोग तो हर घरों में होता है  पर आप शायद जानते नहीं हैं कि नींबू का सेवन करके आप अपने वजन को नियंत्रित करें। रोज़ाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू के रस को मिलाकर ग्रहण करें। नींबू में विटामिन C पाया जाता है। जो हमारे शरीर में जमी वसा को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर कम करता है इसके सेवन से भी आप आसानी से वजन पर नियंत्रण पा सकेंगे।

6- तली चीजों को खानें से बचें– हर किसी लाइफस्टाइल में जंक फूड व तले हुए फूड ने खास जगह बना ली है। मोटापे से मुक्त होने के लिए जंक फूड व तले हुए फूड को बॉय-बॉय कहें और हेल्दी चीजों का सेवन करें। इससे दो फायदे होंगे। एक तो ये कि आप का वज़न नहीं बढ़ेगा और दूसरा ये कि हेल्दी फूड खाने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें : इन तरीकों से मन को रखें स्वस्थ, जिन्दगी हो जाएगी बेहतर