ICSIL में डेटा एंट्री ऑपरेटर और MTS की नौकरी: वॉक-इन इंटरव्यू 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को
दिल्ली में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अहम अवसर है। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने नेशनल डेंटल कमीशन (NDC) के लिए कुल 10 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये सभी पद पूरी तरह…
दिल्ली में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अहम अवसर है। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने नेशनल डेंटल कमीशन (NDC) के लिए कुल 10 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये सभी पद पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट या आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें 5 पद डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और 5 पद मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए हैं।
इन पदों के लिए चयन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगा। उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी के साथ निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना होगा। चयन प्रक्रिया में आवेदकों की स्क्रीनिंग, साक्षात्कार और फिर दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है।
पद और वेतन
चयनित होने पर डेटा एंट्री ऑपरेटर को हर महीने ₹24,356 और मल्टी-टास्किंग स्टाफ को ₹22,411 वेतन मिलेगा।
पात्रता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, जबकि MTS पद के लिए मैट्रिक (10वीं) पास होना जरूरी है। आयु सीमा DEO के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और MTS के लिए न्यूनतम 18 वर्ष रखी गई है। दोनों ही पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।
इंटरव्यू की तारीख और पता
उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि दोनों पदों के लिए इंटरव्यू अलग-अलग दिन हैं:
- डेटा एंट्री ऑपरेटर: 30 सितंबर
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): 1 अक्टूबर
दोनों ही दिन इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे।
इंटरव्यू का पता: इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL), एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, पहली मंजिल, पोस्ट ऑफिस के ऊपर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, फेज-III, नई दिल्ली-110020.
आवेदन शुल्क और जरूरी निर्देश
इच्छुक उम्मीदवारों को इंटरव्यू से एक दिन पहले ₹590 का एकमुश्त पंजीकरण (OTR) शुल्क जमा करना होगा। इंटरव्यू के समय इस भुगतान का प्रिंटेड प्रमाण अपने साथ लाना अनिवार्य है।
इनपुट: IANS



