रविवार, 16 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

बैंकिंग सेक्टर में 11,000 से ज़्यादा भर्तियाँ: IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख़ नज़दीक

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के 11 सरकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के 11,403 पदों…

बैंकिंग सेक्टर में 11,000 से ज़्यादा भर्तियाँ: IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख़ नज़दीक
(फोटो: IANS)

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के 11 सरकारी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से ही चल रही है और इसकी अंतिम तिथि 21 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन भर्तियों के तहत चुने गए उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये प्रति माह के बीच सैलरी और अन्य भत्ते मिलेंगे। भर्ती प्रक्रिया में बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक जैसे प्रमुख बैंक शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही, उम्मीदवार के पास कंप्यूटर ऑपरेशन्स में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए या उन्होंने स्कूल/कॉलेज स्तर पर कंप्यूटर/आईटी को एक विषय के रूप में पढ़ा हो।

आयु सीमा: आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा, जिसमें ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT) शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में आयोजित होने की संभावना है। आवेदन करते समय सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 875 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डीईएसएम श्रेणी के लिए शुल्क में छूट दी गई है। अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाती है, तो आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद दो दिनों के लिए सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

किस राज्य में कितनी रिक्तियाँ?

आईबीपीएस ने देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पद जारी किए हैं। सबसे ज़्यादा 1,731 पद उत्तर प्रदेश में हैं, इसके बाद कर्नाटक में 1,414 और महाराष्ट्र में 1,051 पद हैं। अन्य राज्यों में गुजरात (698), तमिलनाडु (675), मध्य प्रदेश (570), बिहार (491), पंजाब (481), दिल्ली (415), राजस्थान (392) और पश्चिम बंगाल (946) में भी अच्छी संख्या में पद हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →