जानिए कितनी पढ़ी लिखी है बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्री?

2292
जानिए कितनी पढ़ी लिखी है बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्री?
जानिए कितनी पढ़ी लिखी है बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्री?

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री कितनी पढ़ी लिखी है यह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, जानकार की आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस कितनी पढ़ी – लिखी है। चलिए आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानते है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की तो उन्होंने अपनी स्कूलिंग जमनाबाई नरसी स्कूल से की है। उन्होंने सिर्फ 12 तक पढाई की है। इसका मतलब आलिया भट्ट कॉलेज गयी ही नहीं उन्होंने स्नातक स्तर की पढ़ाई नहीं की है। अपनी एक्टिंग से सबको कायल करने वाली अलिअ भट्ट अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम किया। स्टूडेंट ऑफ़ थे ईयर के बाद उन्हें अपने दुमबेंइस के लिए बहुत ट्रोल किया गया। लेकिन अपनी एक्टिंग स्किल से उन्होंने सबको करारा जवाब दिया।

5cb6041a0d10c.image -

कटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कभी स्कूल ही नहीं गईं। कटरीना को अक्सर अपने माता पिता के साथ किसी न किसी देश में जाना पड़ता था। इसलिए उनकी स्कूल और कॉलेज की एजुकेशन घर पर ही हुई है। उन्हें पढ़ाने के लिए होम ट्यूटर लगाया गया था। लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल्स और वो इतनी वेल स्पोकन है की कोई नहीं कह सकता की वो कभी स्कूल ही नहीं गयी।

image 2020 04 10T09 21 10 472Z -

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा शुरू से ही एक क्रिमिनल सयकोलॉजिस्ट बनाना चाहती थी जिसके लिए प्रियंका मुंबई के जयहिंद कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन मिस इंडिया बनने और मॉडलिंग में आने के बाद वह भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं।

Priyanka Chopra 1 1024x682 1 -

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की लीला दीपिका पादुकोण को आज किसी भी पहचान की मोहताज़ नहीं है। लेकिन उनकी पढ़ाई के बारे में बात की जाये तो उन्होंने बेसिक एजुकेशन की है। हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाढ़ चुकीं दीपिका ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

639851 1239287 824252 deepikapadukone 051719 updates -