गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

पश्चिम बंगाल में कितनी राजनीतिक पार्टियां हैं ?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं. ये चुनाव 8 चरणों में कराए जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के चुनाव का परिणाम 2 मई, 2021 को घोषित किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल में कितनी राजनीतिक पार्टियां हैं ?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं. ये चुनाव 8 चरणों में कराए जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के चुनाव का परिणाम 2 मई, 2021 को घोषित किया जाएगा. पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर बहुत गर्मजोशी का माहौल बना हुआ है. पिछले 2 बार चुनाव में जीत हासिल करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में कांटे की टक्कर नजर आ रही है.

विज्ञापन
795099 mamata
ममता बनर्जी

ऐसा नहीं है कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ ये दो ही पार्टियां हैं. पश्चिम बंगाल में अनेंक राजनैतिक पार्टियां हैं, लेकिन मुख्य रूप से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी में ही कांटे की टक्कर नजर आ रही है. अगर पश्चिम बंगाल की राजनैतिक पार्टियों की बात करें, तो छोटी- छोटी अनेंक पार्टियों का अस्तित्व है. पश्चिम बंगाल की वो पार्टियां जिन्होंने पिछले विधान सभा चुनाव में सीट निकाली थी उनका वर्णन इस प्रकार है- सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (210) , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (44) , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (25) , रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (3) , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (1) , मार्क्सवादी फॉरवर्ड ब्लॉक (1) ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक (2) , भारतीय जनता पार्टी (3) गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (3).

pm narendra modi at 3rd annual bloomberg new economy forum 1605621653
प्रधानमंत्री मोदी

इस बार के पश्चिम बंगाल चुनाव की बात करें, तो पहले से मौजूद राजनीतिक पार्टियों के अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन भी अब की बार पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ रही है. इस पार्टी के अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी हैं. ओवैसी पहली बार 2004 में हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे.

यह भी पढ़ें: क्या बनारस से ममता बनर्जी 2024 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं?

पश्चिम बंगाल में कितनी राजनैतिक पार्टियां हैं, इस सवाल की बात करें तो वहां लगभग 10 से 11 मुख्य राजनैतिक पार्टियां हैं. जिनकी सीट आती हैं. अभी पश्चिम बंगाल में फिर से चुनाव चल रहे हैं. जिसका परिणाम 2 मई , 2021 को आएगा. जिसके बाद पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री किस पार्टी का होगा तथा कौन सी नई पार्टी उभरकर आएगी इसका फैसला भी होगा.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →