मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

होर्मुज जलडमरूमध्य: सुरक्षा के बदले 20% शुल्क वसूलेंगे ट्रंप, ईरान बोला- असली 'गार्जियन' तो हम हैं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले हर कार्गो से अमेरिका 20 प्रतिशत का शुल्क वसूलेगा। इस बेहद व्यस्त समुद्

होर्मुज जलडमरूमध्य: सुरक्षा के बदले 20% शुल्क वसूलेंगे ट्रंप, ईरान बोला- असली 'गार्जियन' तो हम हैं
(फोटो: IANS)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले हर कार्गो से अमेरिका 20 प्रतिशत का शुल्क वसूलेगा। इस बेहद व्यस्त समुद्री रास्ते की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के बदले यह शुल्क लिया जाएगा। ट्रंप की इस घोषणा पर ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने खुद को इस जलमार्ग का असली 'गार्जियन' बताते हुए कहा कि सुरक्षा देने वाले को मुआवजा मिलना तो चाहिए, लेकिन 20 प्रतिशत की दर बहुत ज़्यादा है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अमेरिकी राष्ट्रपति बिल्कुल सही हैं। जो भी वाणिज्यिक जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराता है, उसे इस सेवा के लिए मुआवजा मिलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "ईरान हमेशा से इस स्ट्रेट का गार्डियन रहा है और आगे भी रहेगा। हालांकि, 20 प्रतिशत शुल्क निश्चित रूप से बहुत अधिक है। हम निष्पक्ष रहेंगे।"

ट्रंप का 'गार्जियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' प्लान

इस घोषणा से पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस योजना की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, "अब से अमेरिका को 'गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट' के नाम से जाना जाएगा। निष्पक्षता के आधार पर इस संवेदनशील समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर होने वाले सभी खर्च की भरपाई के लिए यहां से गुजरने वाले प्रत्येक कार्गो पर 20 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा।"

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला रहेगा। उनके मुताबिक, सिर्फ ईरान और उसके ग्राहकों के जहाजों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि बाकी सभी देशों के जहाज इस मार्ग का बिना किसी बाधा के इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे उन्होंने "ईरानी नाकाबंदी" को फिर से लागू करना बताया।

'मुफ्त में सुरक्षा नहीं'

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में भी इस योजना के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अमेरिका दशकों से इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा कर रहा है, लेकिन उसे इसके लिए कभी कोई भुगतान नहीं मिला। उन्होंने कहा, "हम होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा करेंगे और संभव है कि उसका संचालन भी करें। हम इस स्ट्रेट के संरक्षक बनेंगे। शायद हम खुद को 'गार्डियन एंजेल ऑफ द स्ट्रेट' भी कहें और इसके लिए हमें भुगतान मिलना चाहिए।"

उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा, "हमने 50 वर्षों से भी अधिक समय तक इस स्ट्रेट की सुरक्षा की है और इसके लिए हमें कभी कोई भुगतान नहीं मिला। अब हम इसकी सुरक्षा करेंगे और इसके बदले हमें भुगतान मिलेगा, और वह भी अच्छी-खासी राशि होगी।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →