क्रिकेट सितारों के आलिशान घर

568

अपने मनपसंद क्रिकटरों के लाइफ स्टाइल के बारे में जानना सबको अच्छा लगता है, कुछ ऐसी ही जानकारी हम आपके लिए लाये है, जिससे आप को पता लगेगा की आप के पसंदीदा क्रिकेटर के आलिशान घर कैसे है और किस तरह का लाइफ स्टाइल उन्होंने अपनी जिंदगी में अपनाया हुआ है। आइयें जानते है कैसे है इन क्रिकेटरों के घर:

कुमार संगकारा
संगकारा के बंगले का नाम Engeltine Cottage है। संगकारा इसी बंगले की छत्त के नीच बड़े हुए है और वे आज भी इसी बंगले में अपने परिवार के साथ रहते है।

शेन वाटसन
शेन वाटसन ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अपने लिए एक आलिशान घर खरीदा है, आकर्षक और शानदार होने के साथ-साथ घर में चार बैडरूम और एक स्विमिंग पूल भी है, इसकी कीमत 9,000,000 डॉलर है।

सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर का घर किसी आलिशान जगह से कम नहीं है। यह 5 मंजिला घर 6000 वर्ग फ़ीट में फैला हुआ है। घर में केवल कारो के लिए ही दो बेसमेंट बनाये गए है, वहीं घर का ग्राउंड फ्लोर उनके पुरस्कारों का प्रदर्शन करने के लिए ही है।

क्रिस गेल
क्रिस गेल का घर उन नौजवानों को बेहद पसंद आएगा जो डिस्को और क्लब के शौक़ीन है। इस घर में विलासिता की अनेक वस्तुएं मौजूद है, जो आपको ऊबने तो बिल्कुल नहीं देगी।

डेविड वार्नर
इनके घर से जो प्रकृति का दृश्य दिखता है वो बहुत ही मन मोहक है। उन्होंने इस आलिशान घर को 6,500,000 डॉलर में अपना बनाया है।

ब्रायन लारा
त्रिनिडाड में ब्रायन लारा का यह घर लोगो के लिए किसी टूरिस्ट प्लेस की तरह है। लारा के इस महलनुमा घर में एक बैट के आकर का स्विमिंग पूल भी है।

सौरव गांगुली
कोलकाता के सबसे धनी परिवारों में से एक में जन्मे ‘प्रिंस ऑफ़ कोलकाता’ एक अदभुत घर में रहते है। इस घर में दादा की पसंद की हर चीज मौजूद है, घर में 45 कमरे है, जिनमे 50 लोग रहते है।

महेंद्र सिंह धोनी
रांची के हरमू रोड स्थित इसी आलिशान घर में महेंद्र सिंह धोनी पहले रहा करते थे। आईपीएल 10 के दौरान ही उनका परिवार कांके रोड स्थित एक फॉर्म हाउस में शिफ्ट हुआ है।

माइकल क्लार्क
230 एकड़ में फैला यह घर कई सुविधाओं से भरा है, इसमें प्राइवेट पिच के साथ साथ स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और alpacas नाम के सात पालतू जानवर है। ये घर 6.5 मिलियन डॉलर का है जो फिलहाल बिकने वाला है।

ब्रेट ली
ब्रेट ली के इस आलिशान घर में पूल, स्पा के साथ-साथ एक जिम भी है। जो 20 वर्ग मीटर में फैली हुई है, इस सबके लिए उन्होंने 4 मिलियन डॉलर खर्च किये है।