शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: 'दिशा' नामक जहाज़ ने मिसाइल हमले का दावा किया, 30 क्रू के लिए मांगी मदद

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के केंद्र, होर्मुज स्ट्रेट के पास शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया। 'दिशा' नामक एक जहाज़ ने आपातकालीन संदेश भेजकर दावा किया कि उस पर अज्ञात मिसाइलों से हमला…

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव: 'दिशा' नामक जहाज़ ने मिसाइल हमले का दावा किया, 30 क्रू के लिए मांगी मदद
(फोटो: IANS)

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के केंद्र, होर्मुज स्ट्रेट के पास शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया। 'दिशा' नामक एक जहाज़ ने आपातकालीन संदेश भेजकर दावा किया कि उस पर अज्ञात मिसाइलों से हमला हुआ है और उसके 30 सदस्यीय चालक दल को तत्काल मदद की ज़रूरत है। समाचार एजेंसी IANS ने सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के हवाले से यह जानकारी एक VHF मैरीटाइम रेडियो चैनल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर दी है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, एक रिकॉर्डिंग में खुद को अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेटर बताने वाला एक व्यक्ति एक व्यापारिक जहाज़ को ईरानी जलक्षेत्र में बढ़ने के खिलाफ बार-बार चेतावनी देता सुनाई देता है। कॉलर ने कहा, "ईरान की ओर आगे बढ़ते रहने के कारण आप नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। आपको कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। मैं आपके इंजन रूम पर गोली चलाने की तैयारी कर रहा हूं। चालक दल के पास इंजन रूम खाली करने के लिए 15 मिनट हैं।"

जहाज़ ने भेजा आपात संदेश

इसके बाद की एक अन्य रिकॉर्डिंग में, जहाज़ ने अपनी पहचान 'दिशा' के रूप में बताते हुए एक आपातकालीन कॉल की। कॉलर ने कहा, "यह 'दिशा' जहाज है। हम पर अज्ञात मिसाइलों से हमला किया गया है। हमें तुरंत मदद चाहिए। हमारे जहाज पर चालक दल के 30 सदस्य हैं। हमें तुरंत सहायता की जरूरत है।" जहाज़ ने अपनी स्थिति होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी प्रवेश द्वार के पास बताई।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

यह घटना एक ऐसे समय में हुई है जब इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर तनाव चरम पर है। हाल ही में, अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले जहाजों पर नौसैनिक नाकाबंदी फिर से शुरू की है। इसी क्रम में, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को कहा था कि उसने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे तीन तेल टैंकरों को रोका था। IRGC के अनुसार, इनमें से एक टैंकर में विस्फोट के बाद आग लग गई थी, जिसके बाद बाकी दो वापस लौट गए थे।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →