गुरूवार, 12 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल

दुर्गापुर: जमीन विवाद में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक 36 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर डंडों और बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान श्यामकुमार दास के रूप में हुई है, जिन्हें इलाके…

दुर्गापुर: जमीन विवाद में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
(फोटो: IANS)

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक 36 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर डंडों और बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान श्यामकुमार दास के रूप में हुई है, जिन्हें इलाके में लोग भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जानते थे। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह घटना बुधवार रात पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर-फरीदपुर थाना क्षेत्र के जब्बार पल्ली इलाके में घटी। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्यामकुमार अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहे थे। तभी जमीन के एक पुराने विवाद को लेकर उनकी अजय, विजय नंदी और प्रसून पांडे से बहस हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

हमला और पुलिस की कार्रवाई

आरोप है कि बहस के बाद अजय, विजय और प्रसून पांडे समेत कई लोगों ने श्यामकुमार दास पर हमला कर दिया। उन्हें रॉड और बांस से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दुर्गापुर इस्पात अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिप्टी कमिश्नर रसप्रीत सिंह ने पुष्टि की, "बांस की लाठियों से पीटे जाने के कारण युवक की मौत हो गई। दुर्गापुर-फरीदपुर पुलिस स्टेशन ने कार्रवाई की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है।"

राजनीतिक रंजिश का भी आरोप

मृतक के पिता परिमल दास ने इस घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "हम भाजपा का समर्थन करते हैं, जबकि इस घटना को अंजाम देने वाले तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करते हैं। मेरे बेटे के साथ उनकी दुश्मनी थी। इसी गुस्से में आकर विजय और प्रसून ने उसे रॉड और बांस से पीट-पीटकर मार डाला। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।" परिवार की शिकायत पर पुलिस ने विजय नंदी और प्रसून पांडे को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी अजय नंदी की तलाश जारी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पश्चिम बंगाल से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →