मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

ईरान के समुद्री रास्ते पर तनाव बढ़ा, अमेरिकी सेना ने जहाजों को बंदरगाह छोड़ने की चेतावनी दी

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान जाने वाले या वहां के बंदरगाहों पर मौजूद सभी तटस्थ जहाजों के लिए एक कड़ी चेतावनी जारी की है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, वीएचएफ रेडियो पर रि

ईरान के समुद्री रास्ते पर तनाव बढ़ा, अमेरिकी सेना ने जहाजों को बंदरगाह छोड़ने की चेतावनी दी
(फोटो: IANS)

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान जाने वाले या वहां के बंदरगाहों पर मौजूद सभी तटस्थ जहाजों के लिए एक कड़ी चेतावनी जारी की है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, वीएचएफ रेडियो पर रिकॉर्ड किए गए एक संदेश में अमेरिकी सेना ने जहाजों को तत्काल ईरानी बंदरगाह छोड़ने या ईरान की अपनी यात्रा रद्द करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

यह चेतावनी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) द्वारा ईरान के सभी बंदरगाहों और उसके पूरे तटीय क्षेत्र पर मंगलवार रात 20:00 यूटीसी से समुद्री नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा के बाद आई है। सेना ने स्पष्ट किया है कि यह नियम सभी जहाजों पर लागू होगा, चाहे वे किसी भी देश का झंडा इस्तेमाल कर रहे हों या किसी भी प्रकार का माल ले जा रहे हों।

नाकाबंदी के नियम और उल्लंघन पर कार्रवाई

अमेरिकी सेना ने अपने संदेश में साफ कहा है कि नाकाबंदी लागू होने के बाद ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले या वहां से निकलने वाले किसी भी जहाज को रोका और जब्त किया जा सकता है। रेडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, इस नियम का पालन न करने वाले जहाजों के खिलाफ बल प्रयोग की भी चेतावनी दी गई है।

हालांकि, मानवीय सहायता सामग्री ले जाने वाले जहाजों के लिए छूट का प्रावधान है, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले से अमेरिकी सेना से अनुमति लेनी होगी।

समुद्री मार्ग खुला रखने का आश्वासन

एक अन्य रेडियो रिकॉर्डिंग से पता चला है कि ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद घोषित किए जाने के बावजूद, अमेरिकी सेना ने समुद्री रास्तों को खुला रखने और कानूनी व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का इरादा जताया है। संदेश में कहा गया है कि होर्मुज स्ट्रेट का दक्षिणी रास्ता अभी भी खुला हुआ है।

व्यापारिक जहाज आमतौर पर अमेरिका-ईरान समझौते के तहत दो मुख्य मार्गों का उपयोग करते हैं—एक उत्तरी रास्ता जो ईरान के नियंत्रण में है, और दूसरा दक्षिणी रास्ता जो ओमान के पास है और जहां अमेरिकी सेना सुरक्षा प्रदान करती है।

ईरानी सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमले

यह समुद्री चेतावनी उस दिन आई जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 'एक्स' पर यह जानकारी दी कि उसने ईरान के खिलाफ पांच घंटे तक चले हमलों का एक दौर पूरा किया है। इन हमलों में बुशेहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास स्थित ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →