शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

अगले हफ्ते शेयर बाजार पर इन 4 बातों का रहेगा असर, तिमाही नतीजों और ईरान-अमेरिका तनाव पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि कई बड़े कारक मिलकर बाजार की दिशा तय करेंगे। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, निवेशकों की नजर प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजो

अगले हफ्ते शेयर बाजार पर इन 4 बातों का रहेगा असर, तिमाही नतीजों और ईरान-अमेरिका तनाव पर रहेगी नजर
(फोटो: IANS)

भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाला हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि कई बड़े कारक मिलकर बाजार की दिशा तय करेंगे। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, निवेशकों की नजर प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों, महंगाई के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर टिकी रहेगी। इन घटनाक्रमों का सीधा असर बाजार के उतार-चढ़ाव पर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

बीते हफ्ते की बात करें तो बाजार में मिला-जुला रुख रहा। सेंसेक्स 194 अंक (0.25%) की मामूली गिरावट के साथ 77,569 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64 अंक (0.26%) फिसलकर 24,207 पर आ गया। हालांकि, बड़े शेयरों के विपरीत मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.36% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.26% की बढ़त के साथ बंद हुए।

कंपनियों के तिमाही नतीजे

13 से 17 जुलाई के कारोबारी सत्र के दौरान कई दिग्गज कंपनियां वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के अपने वित्तीय परिणाम जारी करेंगी। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक, टाटा टेक, यूनियन बैंक, फेडरल बैंक, पॉलीकैप और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज समेत कई अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन नतीजों से कंपनियों के प्रदर्शन और भविष्य के अनुमानों का पता चलेगा, जो शेयर बाजार की चाल के लिए अहम होगा।

भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई के आंकड़े

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बड़ी चिंता का विषय है। अमेरिका द्वारा ईरान के करीब 140 सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए गए हैं। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि यह कार्रवाई होर्मुज में एक साइप्रस-ध्वज वाले जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई थी। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल गुजरता है, इसलिए इस तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने की आशंका है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

इसके अलावा, सरकार 13 जुलाई को खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी करेगी। ये आंकड़े देश में मांग और आपूर्ति की स्थिति को दर्शाते हैं और बाजार की धारणा के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

पिछले हफ्ते कैसा रहा सेक्टर्स का प्रदर्शन?

समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान सेक्टोरल इंडेक्स में अलग-अलग रुझान दिखे। निफ्टी रियल्टी (5.37%) और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (3.74%) में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी आईटी (2.08%) और निफ्टी पीएसयू बैंक (0.52%) भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी मीडिया (1.85%), निफ्टी एफएमसीजी (1.57%) और निफ्टी पीएसई (1.01%) में गिरावट देखने को मिली।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →