मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

अबू धाबी में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच शांति वार्ता, कई महीनों बाद पहली त्रिपक्षीय बैठक

यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच एक महत्वपूर्ण राजनयिक पहल हुई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मंगलवार को रूस, अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता का एक…

अबू धाबी में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच शांति वार्ता, कई महीनों बाद पहली त्रिपक्षीय बैठक
(फोटो: IANS)

यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच एक महत्वपूर्ण राजनयिक पहल हुई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मंगलवार को रूस, अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता का एक नया दौर शुरू हुआ। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, फरवरी के बाद यह पहली बार है जब तीनों देश एक साथ बातचीत की मेज पर आए हैं। इस बैठक का उद्देश्य स्थायी शांति के रास्ते तलाशना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जर्मन समाचार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक, यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने कहा कि इस वार्ता का लक्ष्य स्थायी शांति हासिल करना है। वहीं, रूस के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे व्लादिमीर मेडिंस्की ने कहा कि युद्ध खत्म करना दोनों देशों, रूस और यूक्रेन, के लोगों के हित में है।

उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल हुए शामिल

इस अहम बातचीत में तीनों देशों की ओर से वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो रहे हैं। रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की कर रहे हैं। उनके साथ उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव और मिखाइल गालुजिन के अलावा सैन्य खुफिया प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव भी मौजूद हैं। अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व विशेष दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर कर रहे हैं। वहीं, यूक्रेन की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स-यूक्रेन के अनुसार, यूक्रेनी दल में रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव, विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख और राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख किरिलो बुदानोव शामिल हैं।

रूस ने पश्चिमी देशों पर साधा निशाना

वार्ता के बीच रूस ने यूरोपीय देशों पर हमला करने की किसी भी योजना से इनकार किया है। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा, "रूस का यूरोपीय देशों पर हमला करने का कोई इरादा, योजना या कारण नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देश यूरोप में संभावित सैन्य टकराव की बात ऐसे कर रहे हैं, जैसे यह लगभग तय हो।

रूसी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी बयान के अनुसार, रयाबकोव ने आरोप लगाया कि कुछ यूरोपीय सरकारें संघर्ष को समाप्त करने में रुचि नहीं रखती हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने ही यूक्रेन को समझौते के बजाय युद्ध का रास्ता चुनने के लिए प्रेरित किया, जबकि समाधान पहले भी निकाला जा सकता था।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →