गुरूवार, 23 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस को आरोपियों पर सच छिपाने का शक, पॉलीग्राफ़ टेस्ट की तैयारी

पुणे के लोनावला में हुए कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को शक है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी पूछताछ में अहम जानकारियां छिपा रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, सच सामने लाने के लिए ल

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस को आरोपियों पर सच छिपाने का शक, पॉलीग्राफ़ टेस्ट की तैयारी
(फोटो: IANS)

पुणे के लोनावला में हुए कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को शक है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी पूछताछ में अहम जानकारियां छिपा रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, सच सामने लाने के लिए लोनावाला ग्रामीण पुलिस अब दोनों आरोपियों का पॉलीग्राफ़ टेस्ट (लाई-डिटेक्टर टेस्ट) कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही अदालत से अनुमति मांगी जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने से पहले जांच को तेज कर दिया गया है। इसी सिलसिले में गुरुवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को उसके घर ले जाया गया ताकि पंचनामे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। सिया और सह-आरोपी चेतन, दोनों की पुलिस कस्टडी 3 जुलाई को खत्म हो रही है, जिसके बाद पुलिस टेस्ट की अनुमति के लिए कोर्ट में अर्जी दे सकती है।

जांच में रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन

इस हाई-प्रोफाइल मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने मंगलवार और बुधवार को लोहागढ़ किले में घटनास्थल पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। बुधवार को 25 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की निगरानी में चेतन चौधरी को किले पर ले जाया गया। एक दिन पहले सिया को भी उसी जगह ले जाकर घटनाक्रम को समझने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने चेतन के चलने के तरीके (गेट एनालिसिस) का भी विश्लेषण किया ताकि यह पता चल सके कि क्या वही हुडी वाला शख्स था, जो हत्या से पहले केतन और सिया का पीछा करते हुए देखा गया था।

शादी से पहले ही केतन को था शक

जांच में यह भी सामने आया है कि केतन अग्रवाल को अपनी मंगेतर सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते पर शादी से पहले ही शक हो गया था। पुलिस के मुताबिक, केतन ने अपने परिवार से सिया की पृष्ठभूमि की जांच करने को भी कहा था। केतन के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सिया और चेतन की बढ़ती नजदीकियों से चिंतित था और अक्सर इसका जिक्र करता था। हालांकि, परिवार ने उसे यह कहकर शांत करा दिया कि सिया के परिवार से उनके पुराने रिश्ते हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश

पुलिस का आरोप है कि 18 जून को हुई हत्या से पहले भी केतन को मारने की कोशिश की गई थी। आरोप है कि 14 जून को सिया, केतन को लोहागढ़ किले ले गई थी और उसे चट्टान से धकेलने की नाकाम कोशिश की, लेकिन केतन एक झाड़ी पकड़कर बच गया था। पुलिस का दावा है कि इसके बाद सिया ने सांप दिखने का बहाना बनाकर उसका ध्यान भटकाया और उसे गले लगा लिया। इस घटना के बाद केतन ने फिर अपने पिता से सिया की पृष्ठभूमि जांचने की बात कही थी, क्योंकि उसका फोन अक्सर व्यस्त रहता था।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →