रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

लोकसभा में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष का हंगामा, स्पीकर की नाराज़गी के बाद कार्यवाही स्थगित

संसद के मानसून सत्र के दूसरे सप्ताह की शुरुआत भी हंगामेदार रही। सोमवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का मुद्दा उठाते हुए जमकर नारेबाजी की…

लोकसभा में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष का हंगामा, स्पीकर की नाराज़गी के बाद कार्यवाही स्थगित
(फोटो: IANS)

संसद के मानसून सत्र के दूसरे सप्ताह की शुरुआत भी हंगामेदार रही। सोमवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का मुद्दा उठाते हुए जमकर नारेबाजी की, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सदस्य सरकार से माफ़ी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से बार-बार प्रश्नकाल चलने देने की अपील की, लेकिन नारेबाजी जारी रही। इस पर उन्होंने सदन में सदस्यों के आचरण पर गहरी नाराज़गी जताई।

अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

हंगामा कर रहे सांसदों को संबोधित करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "सदन के अंदर यह (हंगामा) अच्छा प्रयास नहीं है। सदन की मर्यादाएं और इसकी सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सभी सदस्यों की है।" उन्होंने सदस्यों के व्यवहार को सदन की मर्यादाओं के अनुरूप नहीं बताते हुए इसे "बिल्कुल अनुचित" करार दिया।

अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा, "मुझे ऐसे सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी, जो सदन की मर्यादाओं और परंपराओं को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।" उन्होंने सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि वे संवाद और चर्चा करें, लेकिन सदन में तख्तियां लेकर आना सही नहीं है। इन टिप्पणियों के बाद उन्होंने कार्यवाही स्थगित कर दी।

राष्ट्रमंडल खेल के विजेताओं को बधाई

सदन की कार्यवाही की शुरुआत में, अध्यक्ष ओम बिरला ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त की थी। उन्होंने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू, रजत पदक जीतने पर ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी तथा पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार को सदन की ओर से बधाई दी।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →