बुधवार, 29 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

ईरान की चेतावनी: अमेरिकी मुआवजे की सूरत में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को गुजरने नहीं देंगे

ईरान ने उन देशों और कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है जो होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को हुए नुकसान के लिए अमेरिका द्वारा प्रस्तावित मुआवजा स्वीकार करेंगे। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ईरान के शीर्ष…

ईरान की चेतावनी: अमेरिकी मुआवजे की सूरत में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को गुजरने नहीं देंगे
(फोटो: IANS)

ईरान ने उन देशों और कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है जो होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को हुए नुकसान के लिए अमेरिका द्वारा प्रस्तावित मुआवजा स्वीकार करेंगे। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ईरान के शीर्ष सैन्य कमान ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उन्होंने ईरान की जब्त की गई संपत्ति से मुआवजा देने की बात कही थी।

विज्ञापन

ईरान के खात्म अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल ऐसे किसी भी देश या कंपनी के जहाजों को रोक देंगे जो इस तरह का मुआवजा लेंगे। प्रवक्ता ने जहाजों को हुए नुकसान का कारण अमेरिकी सैन्य गतिविधियों से पैदा हुई असुरक्षा को बताया। उन्होंने कहा कि ये जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में एक ऐसे समुद्री रास्ते का उपयोग कर रहे थे, जिसे ईरान अवैध और असुरक्षित मानता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान और ईरान का खंडन

सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष के दौरान क्षतिग्रस्त हुए जहाजों की भरपाई अमेरिका के नियंत्रण वाले ईरानी धन से की जाएगी। एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने साफ किया, “हम ईरान के पैसे का इस्तेमाल करेंगे ताकि उनकी ओर से किए गए नुकसान का भुगतान किया जा सके।” हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका के नियंत्रण में ईरान का कितना पैसा है, किन शिपिंग कंपनियों को यह मुआवजा मिलेगा या भुगतान की प्रक्रिया क्या होगी।

ईरान के सैन्य कमान ने ट्रंप के इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी पक्ष का मानना है कि जहाजों को नुकसान क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के कारण हुआ है, न कि ईरान की वजह से।

बातचीत और तनाव के बीच की स्थिति

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति बेहतर हुई है और वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत चल रही है। ट्रंप के मुताबिक, "उनका पूरा तट बर्बाद हो चुका है। अब होर्मुज स्‍ट्रेट की स्थिति बहुत अच्छी है और हम इस समय बातचीत कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि बातचीत जारी रहने के दौरान ईरान ने हमलों को रोकने का अनुरोध किया था, साथ ही संकेत दिया कि समझौता न होने पर अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →