मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

इंडिगो से हवाई सफर अब महंगा: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा

अगर आप हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हवाई ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण अपने किराए में फ्यूल सरचार्ज जोड़ने का फैसला…

इंडिगो से हवाई सफर अब महंगा: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा
(फोटो: IANS)

अगर आप हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हवाई ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण अपने किराए में फ्यूल सरचार्ज जोड़ने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, यह बढ़ोतरी मंगलवार से बुक होने वाले सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टिकटों पर लागू हो जाएगी।

विज्ञापन

कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। हाल ही में महीने-दर-महीने इसकी कीमतों में 14% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। चूंकि ईंधन किसी भी एयरलाइन के परिचालन खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है, इसलिए इस वृद्धि का असर कंपनी की लागत पर पड़ना तय है।

कितना अतिरिक्त शुल्क देना होगा?

इंडिगो ने दूरी के हिसाब से अलग-अलग फ्यूल चार्ज तय किया है।

घरेलू उड़ानों के लिए:

  • 500 किमी तक: ₹375
  • 501 से 1,000 किमी: ₹600
  • 1,001 से 1,500 किमी: ₹900
  • 1,501 से 2,000 किमी: ₹1,150
  • 2,000 किमी से अधिक: ₹1,300

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए:

  • सार्क देशों में 500 किमी तक: ₹1,000
  • सार्क देशों में 500 किमी से अधिक: ₹3,000
  • दक्षिण-पूर्व एशिया, खाड़ी देश, मध्य-पूर्व और उत्तर-पूर्व एशिया: ₹5,500
  • अफ्रीका और यूरोप: ₹6,000

इंडिगो ने यह भी स्पष्ट किया कि ईंधन की बढ़ी लागत की भरपाई के लिए और भी बड़ी बढ़ोतरी की ज़रूरत थी, लेकिन यात्रियों पर असर कम करने के लिए फिलहाल एक संतुलित और मामूली बदलाव किया गया है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 3 महीनों में लगभग 40% की वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर एयरलाइन उद्योग पर पड़ रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिज़नेस डेस्क

News4Social बिज़नेस डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से कारोबार और अर्थव्यवस्था से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →