गुरूवार, 19 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
अपराध

पंचकूला: 10 लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया CGST अधिकारी, CBI ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के एक अधीक्षक को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय जांच…

पंचकूला: 10 लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया CGST अधिकारी, CBI ने किया गिरफ्तार
(फोटो: IANS)

हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के एक अधीक्षक को 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने यह कार्रवाई एक निजी फर्म के पार्टनर की शिकायत पर की। आरोपी अधिकारी की पहचान लवकुश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने CBI को बताया था कि CGST अधीक्षक उनकी कंपनी के खिलाफ चल रही जीएसटी कार्यवाही में राहत देने के बदले घूस मांग रहे थे। आरोप है कि नियमों का पालन न करने के चलते कंपनी पर भारी जुर्माना न लगाने और कोई नया डिमांड नोटिस जारी न करने का वादा करने के एवज में यह रकम मांगी गई थी।

शुरुआती मांग 50 लाख, 10 लाख पर हुई गिरफ्तारी

IANS से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी लवकुश कुमार ने शुरुआत में फर्म से 50 लाख रुपए की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की रकम घटाकर 25 लाख रुपए कर दी गई और पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपए देने पर सहमति बनी।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की शुरुआती जांच की, जिसमें रिश्वत मांगे जाने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद एजेंसी ने एक जाल बिछाया। जैसे ही अधीक्षक लवकुश कुमार ने शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए की पहली किस्त ली, सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।

केंद्रीय जांच एजेंसी अब इस बात की जांच कर रही है कि इस मामले में विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे या नहीं।

इनपुट: IANS

N

News4Social क्राइम डेस्क

News4Social क्राइम डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अपराध और कानून से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →