शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा: सरकार की अपील - प्रदूषण फैलाने वाले वाहन सड़क से दूर रखें

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है, जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों से सहयोग की अपील की है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि…

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा: सरकार की अपील - प्रदूषण फैलाने वाले वाहन सड़क से दूर रखें
(फोटो: IANS)

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है, जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों से सहयोग की अपील की है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि जब तक ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-1) लागू है, तब तक नागरिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों पर न लाएं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में सिरसा ने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगभग 250 के आसपास है और ग्रैप-1 की पाबंदियों के बावजूद कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। बिगड़ता मौसम एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि सुबह का कोहरा धुंध में तब्दील हो सकता है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील

पर्यावरण मंत्री ने दिल्लीवासियों से प्रदूषण के खिलाफ इस लड़ाई में साथ आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "मैं सभी दिल्ली वासियों से प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में साथ आने की अपील करना चाहता हूं। कृपया अपने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों पर न निकालें। खासकर दोपहिया वाहन बिना वैध पीयूसी सर्टिफिकेट के पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं और वहां बहस हो रही है। दोपहिया वाहनों की संख्या ज्यादा होने से प्रदूषण ज्यादा होता है।"

सिरसा ने आगे अपील की, "मैं उनके मालिकों से अपील करता हूं कि ग्रैप पाबंदियों के दौरान प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से दूर रखें। नहीं तो प्रदूषण और बढ़ेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होंगी।"

भारी वाहनों पर सख्ती के निर्देश

सरकार प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर नकेल कसने के लिए कई कदम उठा रही है। सिरसा ने बताया कि उन्होंने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कमिश्नर से बात की है और ग्रैप-1 पाबंदियों के दौरान राजधानी में चल रहे भारी वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी अवांछित वाहन को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रेखा गुप्ता सरकार ने 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नीति का प्रस्ताव दिया था। इसके अलावा, 1 नवंबर से दिल्ली में पंजीकृत नहीं होने वाले और बीएस-VI उत्सर्जन मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लागू होगा, हालांकि इसमें कुछ छूट दी जाएगी।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →