हिमाचल प्रदेश में जारी हुई मंत्रियों की लिस्ट, जानिए किसको मिला कौन सा मंत्रालय

483

हिमाचल प्रदेश में 28 दिसम्बर, 2017 को जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने विधायकों को विभिन्न मंत्रालय सौंप दिए. उन्होंने गृह, वित्त, सामान्य शासन प्रबंध, योजना एवं कार्मिक मंत्रालय खुद के पास रखते हुए अन्य मंत्रियों को दूसरे मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी.

कैबिनेट मंत्री के रूप में वीरेंदर कँवर, विक्रम सिंह, अनिल शर्मा, सरवीण चौधरी, राम लाल मारकंडा, महेंद्र सिंह, किशन कपूर, एवं सुरेश भरद्वाज शपथ ली. राज्यमंत्री के रूप में विपिन परमार, गोविन्द सिंह ठाकुर एवं डॉक्टर राजीव सैजल ने शपथ ली.

Gujrat cm -

आइये जानते हैं किस मंत्री को कौनसा मंत्रालय दिया गया है.

महेन्दर सिंह – सिंचाई, स्वास्थ्य, औद्यानिकी एवं सैन्य कल्याण मंत्रालय
किशन कपूर – खाद्य, नागरिक पूर्ती एवं उपभोक्ता मंत्रालय
सुरेश भारद्वाज – शिक्षा, संसदीय कार्य एवं कानून मंत्रालय.
अनिल शर्मा – बिजली एवं ऊर्जा मंत्रालय
सरवीण चौधरी – शहरी विकास, नगर एवं आवास योजना विभाग मंत्रालय
राम लाल मारकंडा – कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आदिवास मामले मंत्रलय
विपिन परमार – स्वास्थ्य, चिकित्सीय शिक्षा, विज्ञानं, आयुर्वेद एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
वीरेंदर कँवर – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु पालन एवं मछली पालन मंत्रालय
विक्रम सिंह – उद्योग, श्रम, रोजगार, तकनिकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औधोगिक प्रशिक्षण मंत्रालय
गोविन्द सिंह ठाकुर – वन, यातायात, खेल एवं युवा सेवा मंत्रालय
डॉक्टर राजीव सैजल – सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण एवं सहकारिता मंत्रालय

आपको बता दें भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा 2017 के चुनावों में 68 में से 44 सीट जीतकर सरकार बना ली है और भाजपा ने बीते 24 दिसंबर को जयराम ठाकुर को अपना मुख्यमंत्री घोषित किया. हालाँकि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रेम कुमार धूमल को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन वो सुजानपुर सीट से जीतने में नाकामयाब रहे. उसके बाद से ही भाजपा के भीतर दो नामो पर चर्चा होने लगी थी, जे. पी. नड्डा एवं जयराम ठाकुर और अंततः जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लग गयी. माना यह जा रहा है की प्रेम कुमार धूमल एवं जे. पी. नड्डा दोनों ने ही विधायकों से बात करके भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जयराम ठाकुर का नाम सौंपा था. जयराम ठाकुर मंडी क्षेत्र की सिराज सीट से जीते हैं और बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में अपने 11 मंत्रियों समेत उन्होंने हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.