HBD सूर्यकुमार यादव: गलियों में क्रिकेट खेलने वाला वो सितारा जिसे टीम इंडिया में लेने के लिए सेलेक्टर्स हो गए मजबूर | suryakumar yadav birthday 14th september some unknown fats about indian cricketer | Patrika News

174
HBD सूर्यकुमार यादव: गलियों में क्रिकेट खेलने वाला वो सितारा जिसे टीम इंडिया में लेने के लिए सेलेक्टर्स हो गए मजबूर | suryakumar yadav birthday 14th september some unknown fats about indian cricketer | Patrika News


HBD सूर्यकुमार यादव: गलियों में क्रिकेट खेलने वाला वो सितारा जिसे टीम इंडिया में लेने के लिए सेलेक्टर्स हो गए मजबूर | suryakumar yadav birthday 14th september some unknown fats about indian cricketer | Patrika News

बचपन में ही सोच लिया था क्रिकेटर बनने का सपना

सूर्यकुमार यादव को बचपन से ही घर से बाहर रहने की आदत थी। वो पहले बैडमिंटन खेला करते थे। क्रिकेट की वजह से बाहर जाना पड़ता था और इस वजह से उन्हें ये गेम पसंद आ गया था। इस काम में उनके घरवालों ने भी साथ दिया। शुरूआत में ही सूर्या को ट्रेनिंग के लिए बाहर भेज दिया गया था। सूर्या के असली क्रिकेट करियर की शुरूआत वेंगसरकर अकादमी से हुई।

सूर्या ने घरेलू क्रिकेट में 10 साल तक जबरदस्त प्रदर्शन किया। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उनके ऊपर ध्यान नहीं दिया। IPL में मुंबई से खेलते हुए सूर्या ने रनों का अंबार लगा दिया। अकेले दम पर मुंबई को कई मैच उन्होंने जिताए। इसके बाद 14 मार्च 2021 को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ उनका डेब्यू हुआ। टीम इंडिया के लिए भी बेहतर प्रदर्शन उन्होंने किया और आज वो टीम के नियमित सदस्त बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव रिकॉर्ड्स के बादशाह

घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक सूर्या ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। रणजी के अपने पहले ही मैच में दिल्ली के खिलाफ साल 2010 में उन्होंने 73 रन ठोक दिए थे। सूर्या एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने मुंबई के लिए पहली पारी में ही अर्धशतक लगा दिया। साल 2011-12 का सीजन उनके लिए अच्छा रहा। इस सीजन रणजी में उन्होंने 754 रन बनाए।

अभी तक 77 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में उनके नाम 10 शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं। सूर्या टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 173.29 का है। मौजूदा दौर में भारत की तरफ से मिडिल ऑर्डर में इतना खतरनाक स्ट्राइक रेट किसी अन्य बल्लेबाज का नहीं रहा।

ICC टी-20 रैंकिंग में भी इस समय वो चौथे नंबर पर है। टॉप-10 में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी इस समय है। इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले वो तीसरे बल्लेबाज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे।

IPL में अच्छे प्रदर्शन के बाद ही टीम इंडिया में उनका चयन हुआ था। IPL में केकेआर और मुंबई के लिए उनके रिकॉर्ड बहुत ही बेहतर है। IPL 2022 में इस साल सूर्या को मुंबई ने 8 करोड़ में रिटेन किया था। साल 20188 से वो मुंबई के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले 2011, 2012 और 2013 में भी मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे थे। इसके बाद चार सीजन उन्होंने कोलकाता के लिए खेले। अभी तक IPL में खेले 123 मैचों में वो 2644 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें

T20I की पहली 75 इनिंग्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

कमाई के मामले में भी अव्वल

सूर्या की कमाई का जरिया पहले IPL ही था। टीम इंडिया में आने के बाद तो उनकी कमाई दोगुनी हो गई। अब तो एडवर्टाइजमेंट से भी वो बहुत अच्छा कमाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार सूर्या की की नेटवर्थ इनकम 30 करोड़ रुपए की है। उनकी एक महीने की कमाई 75 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक है।

शौक के मामले में वो धोनी को अपना आइडल मानते है। धोनी की तरह उनके पास कारों और बाइक्स का जबरदस्त कलेक्शन हैं। हाल ही में सूर्या ने 2.15 करोड़ की Mercedes-Benz GLE Coupe खरीदी थी। इसके अलावा सूर्या के पास 1.22 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर भी है। उनके बाइक गेराज में भी 24 से 27 लाख तक में आने वाली BMW S RR 1000 मौजूद हैं। इसके अलावा सूर्या के पास बाइक्स में सुजुकी हायाबुसा और हार्ले-डेविडसन भी हैं।

यह भी पढ़ें

चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलने वाले ईश्वर पांडे ने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिए बड़े बयान





Source link