Haryana News: ग्रुप में 17 की लड़की से लेकर 70 की बुजुर्ग तक… हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ा रहा ये ग्रुप, पढ़ें पूरी कहानी

47
Haryana News: ग्रुप में 17 की लड़की से लेकर 70 की बुजुर्ग तक… हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ा रहा ये ग्रुप, पढ़ें पूरी कहानी

Haryana News: ग्रुप में 17 की लड़की से लेकर 70 की बुजुर्ग तक… हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ा रहा ये ग्रुप, पढ़ें पूरी कहानी

करनाल: भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है, लेकिन आम जनता, समाज जब तक सहयोग नहीं करेगा तब तक हम अपने देश की संस्कृति को आगे नहीं बढ़ा सकते। आज हम आपको एक ऐसे ग्रुप से मिलवाने जा रहे हैं, जो देश में हरियाणवी और पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं और जब विदेश में जाना होता है तो वहां पर भारतीय संस्कृति का डंका बजाते हैं।

ये ग्रुप है हरियाणा के हिसार का है, जिसमें हरियाणा के अलग अलग कोनों के लोग हैं। इसमें ना सिर्फ लड़कियां, बुजुर्ग महिलाएं, बल्कि लड़के भी शामलि हैं जो भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ये ग्रुप इन दिनों करनाल में है और करनाल में इन्होंने धूम मचाई हुई है। हर कोई इनके साथ थिरकने पर मजबूर हो जाता है। फूहड़ता से दूर, शालीनता के साथ भारत की तस्वीर संस्कृति और फोक संगीत और नृत्य के जरिए ये लोगों के सामने रखती हैं। इन्हें बड़े बड़े कार्यक्रमों में बुलाया जाता है।

अगर कार्यक्रम हरियाणा में है तो हरियाणवी संस्कृति से जुड़े हुए संगीत और फोक नृत्य से लोगों का मनोरंजन भी करते हैं और उनके साथ मस्ती भी। अगर कार्यक्रम पंजाब में है तो पंजाब के कल्चर को लोगों तक दिखाया जाता है। इस ग्रुप को लीड हरियाणा के हिसार की राज रानी करती हैं जो 67 साल की हैं। वो शिक्षा विभाग में संगीत की अध्यापिका थी, जहां स्कूल में रहते हुए इन्होंने बहुत बच्चों को संगीत और नृत्य सिखाया और ये पाठ पढ़ाया कि भारत की संस्कृति, हरियाणा की विरासत और उसके कल्चर को जंग नहीं लगने देना।

ग्रुप में 17 साल की लड़की से लेकर 70 साल बुजुर्ग महिलाएं
इनके ग्रुप में 17 साल की लड़की से लेकर 70 साल बुजुर्ग महिलाएं भी हैं। इतना ही नहीं इनके ग्रुप में लड़के भी हैं, जहां जिस हिसाब से जरूरत होती है वहां पर ये ग्रुप अपने लोगों को लेकर जाता है। इस ग्रुप की कोई लड़की कॉलेज में पढ़ रही है तो कोई नौकरी कर रही है तो कोई हाउस वाइफ है। एक जोश, जनून के साथ, उत्साह, मस्ती, हल्की हल्की डांट और प्यार के साथ इस ग्रुप का संदेश और हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देना का मकसद आगे बढ़ रहा है।

इस ग्रुप की हेड को मिल चुका है राष्ट्रपति अवार्ड
राज रानी जो इस ग्रुप की हेड हैं उन्हें राष्ट्रपति अवार्ड भी मिला है। ये अवार्ड इन्हें उस समय के राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने दिया था। इस ग्रुप के सब लोग खुश हैं क्योंकि सबको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलता है। एक तरफ हम देखते हैं कि देश के कई अलग अलग शहरों में लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता है और दूसरी तरफ ये तस्वीर जो दिल को सुकून देती है कि बेटियां, महिलाएं इतना अच्छा प्रयास कर रही हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News