सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

केंद्रीय अधिकारी हमारे संपर्क में, यह 'शिव तांडव' है: चुनाव आयुक्त पर हमलावर हुए राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संविधान पर हमला हो रहा है और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े…

केंद्रीय अधिकारी हमारे संपर्क में, यह 'शिव तांडव' है: चुनाव आयुक्त पर हमलावर हुए राहुल गांधी
(फोटो: IANS)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संविधान पर हमला हो रहा है और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब नहीं दिए जा रहे। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत विभिन्न केंद्रीय विभागों के लगभग 200 अधिकारी उनके संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

इंडी गठबंधन द्वारा आयोजित 'चलो दिल्ली मार्च' से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने इस विरोध को एक दिन का कार्यक्रम न बताकर इसे आगे भी जारी रखने की बात कही। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, आम नागरिकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। यह मार्च दिल्ली के बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक जाना प्रस्तावित है।

शिव का डांस, कोई प्लान नहीं

जब उनसे पूछा गया कि उनकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार और सरकार दोनों जाएंगे, तो इस पर राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी से हुई बातचीत का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, "मैंने उससे कहा कि ये शिव का डांस है, शिव तांडव है और कोई प्लान नहीं है। हमने कोई प्लान नहीं किया है। प्लान ये था कि बस में जाएंगे, रोका जाएगा और हमें सफलता भी मिली। शिव का डांस चल रहा है और इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।"

संविधान की रक्षा का आह्वान

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि जो कोई भी संविधान की रक्षा करना चाहता है, वह इस आंदोलन का हिस्सा बन सकता है, चाहे उसका संबंध किसी भी राजनीतिक दल से हो। उन्होंने पुलिस के कामकाज पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिसकर्मी भी उनसे पूछ रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा क्यों की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि संविधान की रक्षा के लिए सभी को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social राजनीति डेस्क

News4Social राजनीति डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजनीति और चुनाव से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →