सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्थायी नौकरी और समान वेतन की मांग, ANM कर्मचारियों ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का आवास घेरा

लखनऊ में सोमवार को सैकड़ों सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। ये महिला स्वास्थ्यकर्मी लंबे समय से 'समान काम-समान…

लखनऊ: स्थायी नौकरी और समान वेतन की मांग, ANM कर्मचारियों ने डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का आवास घेरा
(फोटो: IANS)

लखनऊ में सोमवार को सैकड़ों सहायक नर्स मिडवाइफ (ANM) कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। ये महिला स्वास्थ्यकर्मी लंबे समय से 'समान काम-समान वेतन' और अपनी नौकरी को स्थायी करने की मांग कर रही हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में केवल 10,000 रुपये के मासिक वेतन पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन

यह प्रदर्शन उस वक्त हुआ जब इको गार्डन में 22 दिनों से चल रहे उनके धरने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में राज्य के सभी 75 जिलों से ANM कर्मचारी शामिल हुईं। इनमें से कई महिलाएं 15 से 20 साल से संविदा पर काम कर रही हैं।

“10 हजार में घर कैसे चलाएं?”

प्रदर्शन में शामिल ANM आरती वर्मा ने कहा, “इको गार्डन में जब हमारी आवाज नहीं सुनी गई तो हम लोग अपनी मांगें लेकर उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आए हैं। हम लोगों की दो ही मांगें (समान कार्य, समान वेतन और स्थाई नौकरी) हैं।” उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए सवाल किया, “कोई बताए कि 10 हजार रुपए में क्या घर का खर्च चल सकता है? हम लोगों की मांग हैं कि जितना वेतन परमानेंट वालों का है, उतना ही हमारा कर दें। परमानेंट वालों के बराबर ही हम लोग भी काम करते हैं।”

स्वास्थ्य मंत्री पर अनदेखी का आरोप

एक अन्य प्रदर्शनकारी मंजिला गौतम ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “हम लोगों को प्रदर्शन इसलिए करना पड़ रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री पहचानते ही नहीं। ANM को स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी बताया जाता है और उन्हीं को कह रहे हैं कि हम जानते नहीं।” उन्होंने कहा कि जब 22 दिनों के धरने पर कोई मंत्री नहीं पहुंचा, तो उन्हें अपनी आवाज पहुंचाने के लिए मजबूरन आवास का घेराव करना पड़ा। इसी तरह, रंजना राय नाम की एक और कर्मचारी ने भी समान काम के लिए समान वेतन और स्थायीकरण की मांग को दोहराया।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →