गुरूवार, 13 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का हमला, कहा- यह धर्म और देश को बांटने की साज़िश

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस की एक रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण हवन’ पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना को लेकर भाजपा और हिंदू…

हल्द्वानी में रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का हमला, कहा- यह धर्म और देश को बांटने की साज़िश
(फोटो: IANS)

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस की एक रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण हवन’ पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना को लेकर भाजपा और हिंदू संगठनों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे धर्म के नाम पर लोगों को बांटने और दलितों के अपमान की कोशिश करार दिया है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली से जुड़ा है, जिसे मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया था। इस रैली के बाद श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास नामक संगठन ने उसी मैदान में एक ‘शुद्धि हवन’ का आयोजन किया।

“दलितों के लिए देश में जगह नहीं”

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस शुरू से यह कहती आ रही है कि देश में दलितों के लिए जगह नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि रामलीला मैदान का इस्तेमाल सभी राजनीतिक दल अपनी जनसभाओं के लिए करते हैं, तो फिर कांग्रेस की रैली के बाद वहां हवन करने की क्या ज़रूरत थी?

खड़गे ने इस आयोजन को सबसे पहले हिंदू धर्म के ही खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, “ऐसे कदम देश को बांटने और जातियों के बीच विवाद पैदा करने का काम करते हैं।”

संसद के कामकाज पर भी साधा निशाना

इसी दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने सरकार पर संसद का समय बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा, “19 दिन संसद चली और आपके पास कम से कम 25-26 दिन थे, तब आपको यह याद नहीं आया। जब आपका एजेंडा पूरा हो गया, तब आप (चर्चा के लिए) तैयार होते हैं। सबके 19 दिन बर्बाद करने के बाद अब समय मांगते हैं। यह शर्म की बात है।”

उन्होंने सरकार के रवैये को शर्मनाक बताते हुए कहा कि संसद का समय महत्वपूर्ण है और सभी दलों को साथ लेकर काम किया जाना चाहिए। खड़गे के इन बयानों के बाद इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तराखंड डेस्क

News4Social उत्तराखंड डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तराखंड से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →