गुजरात चुनाव: 18 दिसंबर सुबह 11 बजे तक भाजपा जीत जाएगी 150 सीटें

999

उत्तर प्रदेश सिविक पोल नतीजों के बाद जहां विपक्षी दल कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में भी यूपी जैसा परिणाम दोहराने जा रही है। 18 दिसबंर को सुबह 11 बजे तक भाजपा 150 सीटें जीत जाएगी। उन्होंने गिर सोमनाथ जिले के सोमनाथ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का झंडा ऊंचा लहराया है। कांग्रेस पिछले तीन महीने से चिल्ला रही है कि ‘कांग्रेस आवे छे’ (कांग्रेस आ रही है) जबकि आज उत्तर प्रदेश के लोगों ने कहा ‘कांग्रेस जाये छे (कांग्रेस जा रही है।) कांग्रेस का नुकसान ऐसा है कि भाजपा नगर निगम की सभी सीटें यहां तक कि (कांग्रेस उपाध्यक्ष) राहुल बाबा (गांधी) के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी जीत गई।’

bhajpa gujrat chunav -

उन्होंने आगे कहा कि निकाय चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि जनता ने आर्थिक सुधारों को सहर्ष स्वीकार किया और जातिवाद एवं परिवारवाद को फिर से खारिज किया। शाह ने अपने बयान में कहा, ‘उत्तरप्रदेश में जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ, सबका विकास की नीति और उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार की सुशासन एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति राज्य की जनता की आस्था और विश्वास की जीत है।’ भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि जनता ने आर्थिक सुधारों को सहर्ष स्वीकार किया है और जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को फिर से खारिज किया है।’

अमित शाह ने दावा किया कि जनता का यही अखंड आर्शीवाद हमें गुजरात चुनाव में भी मिलने जा रहा है। गुजरात के साथ हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे ही परिणामों की पुनरावृति होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी केंद्र और राज्य सरकारें सदैव गरीब कल्याण के लिये सर्मिपत है। देश की जनता विकास चाहती है और निरंतर नकारात्मक और संकीर्ण राजनीति को खारिज कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि समाज के तबके खासकर गरीब, दलित, पिछड़े, शोषित और वंचितों ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का हृदय से समर्थन किया है । जनता ने प्रधानमंत्री के जनहित के फैसलों पर मुहर लगाने का काम किया है।