कांग्रेस नेता ने सुरक्षा में तैनात जवान से खुलवाए जूते और मोज़े

543

राजस्थान के झालावाड़ में एक मंदिर में दर्शन करने से पहले अपने जूते और मोज़े उतरवाने को कांग्रेस के नेता ने अपने सुरक्षाकर्मी से कहा | जो सुरक्षाकर्मी नेताओ की जान बचाने के लिए तैनात रहते है उन्हें इस कांग्रेस के नेता ने अपने जूते उतरवाए |

कांग्रेस के इस नेता का नाम रामेश्वर डूडी है | ये नेता राजस्थान के झालावाड़ में मंदिर दर्शन के लिए गए थे | इसमें खास बात ये है की कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के साथ राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट भी मौजूद थे | उन्होंने अपने जूते खुद उतारे लेकिन डूडी साहब ने अपने सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी से जूते खुलवान मुलाज़िम समझा |

Video Courtesy – ABP News

दरअसल राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस के नेता रामेश्वर डूडी झालावाड़ में किसान न्याय पदयात्रा निकाल रहे थे | उस समय खानपुर जाने से पहले वे दोनों ऐतिहासिक चांदखेड़ी दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे | तब ये घटना सामने आयी | इस घटना का विडिओ सोशल मीडिआ पर वायरल हो रहा है |