GT vs MI Live score IPL 2023: फाइनल में जगह बनाने उतरेंगे गुजरात और मुंबई, हार्दिक और रोहित के बीच होगी कांटे की टक्कर

6
GT vs MI Live score IPL 2023: फाइनल में जगह बनाने उतरेंगे गुजरात और मुंबई, हार्दिक और रोहित के बीच होगी कांटे की टक्कर


GT vs MI Live score IPL 2023: फाइनल में जगह बनाने उतरेंगे गुजरात और मुंबई, हार्दिक और रोहित के बीच होगी कांटे की टक्कर

GT vs MI Live Score IPL 2023 Qualifier 2 : आईपीएल 2023 का दूसरा क्वॉलिफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 के पहले क्वॉलिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां वह पांचवीं बार खिताब जीतने के लिए 28 मई को अपनी दावेदारी पेश करेगी। जबकि मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर दूसरे क्वॉलिफायर में जगह बनाई। हालांकि मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात टाइटंस से पार पाना मुश्किल होने वाला है। लेकिन आकाश मधवाल की उत्कृष्ट गेंदबाजी से एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजाइंट्स पर बड़ी जीत दर्ज करने से उत्साहित मुंबई इंडियंस की टीम को शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस की कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी।

गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से पराजय झेलने के बाद इस मैच में उतरेगी। उसे लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 

GT vs MI IPL 2023 Match LIVE Scorecard

Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match LIVE Hindi Commentary

6:14 PM GT vs MI IPL 2023 : लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना चाहेगा गुजरात

गुजरात टाइटंस पहले क्वालीफायर में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से पराजय झेलने के बाद इस मैच में उतरेगी। उसे लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

5:55 PM GT vs MI Live score : गेंदबाजों ने दिखाया दम

मधवाल ने लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजी में चमत्कारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने 3.5 ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट लिए। टीम को उनसे इसी तरह के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मुंबई के अन्य गेंदबाजों में अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला और तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की है। पिछले कुछ मैचों में रन लुटाने वाले तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन में लखनऊ के खिलाफ दो ओवर में सात रन देकर एक विकेट लिया जो कि मुंबई के लिए अच्छा संकेत है।

5:36 PM IPL live score GT vs MI मुंबई की तिकड़ी ने किया कमाल

कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने अभी तक चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना किया है। उनके अलावा युवा बल्लेबाज नेहल बढेरा भी अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं जबकि रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी भी अपनी भूमिका निभा रही है। इससे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपने छठे खिताब की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रही है।

5:22 PM GT vs MI live : सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटी मुंबई की टीम

जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद मुंबई की यह बड़ी जीत दूसरी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। मुंबई का इस सत्र में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन अब लगता है कि उसकी टीम सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आई है।

5:12 PM GT vs MI IPL 2023 टीम इस प्रकार है

गुजरात टाइटन्स: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस जॉर्डन, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन (विकेटकीपर), डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

4: 50 PM GT vs MI Live score : गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

नमस्कार! गुजरात टाइंटस और मुंबई के बीच आईपीएल 2023 का दूसरा क्वॉलिफायर खेला जाएगा। गुजरात को हराकर चेन्नई फाइनल में पहुंच गई है, जबकि ये मैच जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्नई से भिड़ेगी। गुजरात और मुंबई के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

 



Source link