अब पेट्रोलियम प्रोडक्ट भी उपलब्ध होंगे ऑनलाईन

285

भारत में अब पट्रोलियम प्रोडक्ट आप घर बैठे ऑर्डर कर सकेंगे | पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात की जानकारी दी | दरअसल ये काम सरकार ने दो साल पहले ही करने का सोचा था लेकिन तब सुरक्षा के दृष्टि से ये निर्णय को वही रोक दिया गया | लेकिन अब वापस सरकार इस विषय पर चर्चा कर रही है |

भारत में हम जैसे खाना, कपडे, जूते ऑनलाईन ऑर्डर करते है और फिर उसकी होम डिलीवरी होती है वैसे ही पोट्रोलियम प्रोडक्ट आप घर बैठे खरीद पाएंगे | पेट्रोल और डीजल ऑर्डर करने के लिए आपको ई-कॉमर्स की वेबसाइट को यूज करना होगा | मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने इसके लिए प्लान भी तैयार कर लिया है |

भारतीय दंड संहिता में पेट्रोलियम प्रोडक्ट के लिए कुछ प्रावधान है | उसमे ये नियम है की पेट्रोलियम के पदार्थ को लेकर आप यात्रा नहीं कर सकते और ये ज्वालाग्राही पदार्थ अपने घर में भी नहीं रख सकते | अब सरकार को पहले पेट्रोलियम प्रोडक्ट के लिए भारतीय दंड संहिता में सुधार करने होंगे या फिर इसके लिए नया कानून लाना होगा |