Google Maps से भी कर सकते हैं कमाई, घंटों के हिसाब से मिलेंगे पैसे; जानिए कैसे

123

Google Maps से भी कर सकते हैं कमाई, घंटों के हिसाब से मिलेंगे पैसे; जानिए कैसे

गूगल मैप्स दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेविगेशन ऐप में से एक है। दुनियाभर के यात्री अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए इस पर निर्भर रहते है, जहां वे कभी नहीं गए हैं। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल आसपास के नए स्थानों का पता लगाने, एक से दूसरे स्थान के बीच यात्रा के समय का अनुमान लगाने हैं और यहां तक ​​कि नजदीकी पेट्रोल पंप, एटीएम और टॉयलेट का पता लगाने के लिए भी किया जाता है। कहने की जरूरत नहीं है कि यह एक बहुत ही काम का टूल है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप Google Maps से पैसे भी कमा सकते हैं? चलिए बताते हैं कैसे…

गूगल मैप्स से ऐसे पैसा कमा सकते हैं पैसे

गूगल मैप्स से पैसा कमाने का कोई सीधा तरीका नहीं है, दो साइड जॉब्स हैं जो आपको गूगल मैप्स से पैसे कमाने में मदद करेंगे।

पहला: मैप एनालिस्ट (Map Analyst) है। एक मैप एनालिस्ट ऑनलाइन रिसर्च करके और आपको दिए गए गाइन-लाइन्स का हवाला देकर मैप्स में जानकारी की रिलेवेंसी और सटीकता का निर्धारण करता है। लायनब्रिज (Lionbridge) एक ऐसी कंपनी है जो गूगल जैसी कंपनियों के साथ काम करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मैप और सर्च रिजल्ट और अन्य इंटरनेट से संबंधित जानकारी सटीक है और तेजी से काम कर रही है। काम फ्लेक्सिबल है और इसके लिए प्रति घंटे $10 (लगभग 756 रुपये) से $16 (1,211 रुपये) का भुगतान किया जाता है।

ये भी पढ़ें- क्रेजी किया रे: 12 घंटे से कम समय में 70 हजार से ज्यादा भारतीयों ने बुक किया ये फोन, खुद कंपनी भी हैरान

दूसरा: ऑनलाइन मार्केटिंग कंसल्टेंट (online marketing consultant) बनना। एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंसल्टेंट छोटे व्यवसायों में अधिक ग्राहकों को लाने के लिए SEO, विज्ञापनों और उपयोगकर्ता द्वारा तैयार की गई सामग्री का उपयोग करता है। यह छोटे व्यवसायों को ऑनलाइन पहचान दिलाने और अधिक ग्राहक प्राप्त करने में सहायता कर सकते हैं। या आप उनकी ऑनलाइन उपस्थिति को इस तरह से अनुकूलित कर सकते हैं कि उन्हें अधिक ग्राहक मिलें। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ मार्केटिंग ज्ञान और वेब डेवलपमेंट स्किल की आवश्यकता है।

1645773275 -

ये भी पढ़ें- पहली सेल शुरू: मात्र ₹399 में खरीदें 6GB RAM वाला Tecno Spark 8C स्मार्टफोन

गूगल मैप्स के लोकल गाइड पॉइंट के बारे में थोड़ा सा जानिए:

नेविगेशनल प्लेटफॉर्म को अधिक उपयोगी और सटीक बनाने में योगदान देने के लिए गूगल मैप्स यूजर्स को पॉइंट देता है। गूगल मैप्स उन लोगों को पॉइंट देता है जो रिव्यू के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, अपने जवाब के साथ इनसाइट्स देते हैं, किसी स्थान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हैं, प्लेस एडिट के साथ जानकारी अपडेट करते हैं, मिसिंग लोकेशन को जोड़ते हैं, या फैक्ट चेक कर जानकारी वेरिफाई करते हैं। अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग पॉइंट मिलते हैं। उदाहरण के लिए, एक रिव्यू लिखने पर 10 पॉइंट मिलते हैं जबकि किसी स्थान की डिटेल्स को एडिट करने के लिए केवल 5 पॉइंट मिलते हैं। नीचे देखें लिस्ट…

– रिव्यू: 10 पॉइंट

– रेटिंग: 1 पॉइंट

– फोटो: 5 पॉइंट

– फोटो टैग्स: 3 पॉइंट

– वीडियो: 7 पॉइंट

– आंसर: 1 पॉइंट

– Q&As रिस्पॉन्स: 3 पॉइंट

– एडिट: 5 पॉइंट

– स्थान जोड़ना: 15 पॉइंट

– रोड जोड़ना: 15 पॉइंट

– फैक्ट चेक: 1 पॉइंट

ये भी पढ़ें- छा गए ये बजट Realme फोन: पहली ही सेल में हुई 100 करोड़ से ज्यादा की बिक्री, दाम भी बजट में

जैसे-जैसे ये पॉइंट बढ़ते हैं, वैसे-वैसे आपका लेवल भी बढ़ता जाता है। जब कोई व्यक्ति 250 पॉइंट जुटाता है तो उसे एक स्टार मिलता है। जैसे-जैसे ये पॉइंट बढ़ते रहते हैं और लोकल गाइड 1500 पॉइंट, 5000 पॉइंट, 15000 पॉइंट और अधिक जैसे विभिन्न लैंडमार्क्स को पार करता है, लोकल गाइड का स्तर बढ़ता रहता है। लेकिन ये पॉइंट्स वास्तविक दुनिया में बिल्कुल भी उपयोगी नहीं हैं। मतलब, आप वास्तविक दुनिया में इन पॉइंट्स को पैसे के लिए रिडीम नहीं कर सकते हैं और ना ही आप गूगल प्ले स्टोर पर इन पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो, ये पॉइंट्स किसी काम के नहीं है।



Source link