मौत का गोल…! फुटबॉलर से खौफ खाती है दुनिया, पॉल वॉकर से लादेन और स्टीव जॉब्स सहित 27 की डेथ का कनेक्शन

183
मौत का गोल…! फुटबॉलर से खौफ खाती है दुनिया, पॉल वॉकर से लादेन और स्टीव जॉब्स सहित 27 की डेथ का कनेक्शन


मौत का गोल…! फुटबॉलर से खौफ खाती है दुनिया, पॉल वॉकर से लादेन और स्टीव जॉब्स सहित 27 की डेथ का कनेक्शन

दोहा: आरोन रैमसे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में वेल्स के लिए खेल रहे हैं। भारत के लोगों के लिए यह नाम भले ही नया है लेकिन यूरोपियन फुटबॉल में रैमसे बड़ा नाम बना चुके हैं। मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले रैमसे इंग्लिश क्लब आर्सनल के लिए 369 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डे के पूर्व क्लप युवेंट्स के लिए भी 70 मुकाबले खेले हैं। अभी वह फ्रेंच लीग में नीस के लिए खेलते हैं।

31 साल के आरोन रैमसे के गोल का एक डरावना कनेक्शन है। माना जाता है कि जब भी रैमसे गोल करते हैं, किसी न किसी मशहूर व्यक्ति की मौत हो जाती है। फैंस ने इस दुर्भाग्यपूर्ण संयोग को ‘द कर्स ऑफ आरोन रैमसे’ या रैमसे इफेक्ट का नाम दिया है। 25 बार ऐसा हुआ है कि उसके गोल कुछ समय बाद किसी जाने-माने व्यक्ति की मौत हुई है। इसमें अल कायदा नामक आतंकी संगठन का प्रमुख ओसामा बिन लादेन, मशहूर हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर से लेकर एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स का नाम शामिल है।

2015 में रैमसे ने स्पोर्ट मैगजीन के साथ इंटरव्यू दिया था। उसमें उनसे इसपर सवाल किया गया। रैमसे ने कहा- यह सबसे हास्यास्पद अफवाह सुनी है, मेरे गोल करने के बाद लोग मर जाते हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जहां मैंने गोल किया है और किसी की मौत हुई है।

आरोन रैमसे के गोल के बाद इनकी मौत हो चुकी है

टेड केनेडी (अमेरिका के पूर्व सीनेटर) , 25 अगस्त 2009 – पोर्ट्समाउथ के खिलाफ गोल करने के तीन दिन बाद।

एंड्रेस मोंटेस (कमेंटेटर), 14 अक्टूबर 2009 – वेल्स के साथ अपने पहले गोल के दो दिन बाद प्रशंसित स्पेनिश फुटबॉल और बास्केटबॉल कमेंटेटर एंड्रेस मोंटेस का निधन हो गया।

ओसामा बिन लादेन (आंतकी), 2 मई, 2011 – मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ गोल करने के एक दिन बाद।

स्टीव जॉब्स (एप्पल को-फाउंडर), 5 अक्टूबर, 2011 – टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ गोल करने के तीन दिन बाद।

मुअम्मर गद्दाफी (डिक्टेटर), 20 अक्टूबर, 2011 – मार्सिले के खिलाफ गोल करने के एक दिन बाद।

व्हिटनी ह्यूस्टन (अमेरिका की सिंगर), 11 फरवरी, 2012 – सदरलैंड के खिलाफ गोल करने के एक दिन बाद।

रे विलियम्स (पावरलिस्टर), 22 मार्च 2013 और बोरिस बेरेजोव्स्की (रूस के बिजनसमैन) 23 मार्च- रैमसे ने 21 मार्च को गोल किया था।

केन नॉर्टन (बॉक्सर), 18 सितंबर, 2013 – उसी दिन उन्होंने मार्सेली के खिलाफ गोल किया।

पॉल वॉकर (एक्टर), 30 नवंबर, 2013 – उसी दिन उन्होंने कार्डिफ के खिलाफ गोल किया।

रॉबिन विलियम्स (एक्टर), 11 अगस्त 2014 – मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ गोल करने के एक दिन बाद।

रुबिन कार्टर (बॉक्सर), 20 अप्रैल 2014 – उसी दिन उन्होंने हल सिटी के खिलाफ रन बनाए।

डेविड बॉवी (सिंगर), 10 जनवरी, 2016 – सुंदरलैंड के खिलाफ गोल करने के एक दिन बाद।

एलन रिकमैन (एक्टर), 14 जनवरी 2016 – लिवरपूल के खिलाफ गोल करने के एक दिन बाद।

एलन रिकमैन

नैन्सी रीगन (अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला), 6 मार्च, 2016 – टोटेनहम के खिलाफ गोल करने के एक दिन बाद।

निकी हेडन (रेसर), 22 मई, 2017 – एवर्टन के खिलाफ गोल करने के एक दिन बाद।

रोजर मूर (एक्टर), 23 मई, 2017 – एवर्टन के खिलाफ गोल करने के दो दिन बाद।

ग्रेग ऑलमैन (म्यूजिशियन), 27 मई, 2017 – उसी दिन उन्होंने चेल्सी के खिलाफ गोल किया।

ब्रूस फोर्सिथ (एंटरटेनर), 18 अगस्त, 2017 – लीसेस्टर के खिलाफ गोल करने के एक हफ्ते बाद।

केन डोड (कॉमेडियन), 9 मार्च, 2018 और स्टीफन हॉकिंग ((साइंटिस्ट)14 मार्च – रैमसे ने एसी मिलान के खिलाफ 8 मार्च को गोल किया था।

एरिक ब्रिस्टो (डार्ट्स प्लेयर), 5 अप्रैल, 2018 – उसी दिन जब रैमसे ने सीएसकेए मॉस्को के खिलाफ गोल किया।

एरिक ब्रिस्टो

बर्ट रेनॉल्ड्स (एक्टर), 6 सितंबर, 2018 – उसी दिन उन्होंने वेल्स के लिए गोल किया।

कीथ फ्लिंट (सिंगर) और ल्यूक पेरी (एक्टर), 4 मार्च, 2019 – टोटेनहम के खिलाफ रैमसे के स्कोर के दो दिन बाद।

केनेथ कौंडा (जाम्बिया के पहले राष्ट्रपति), 17 जून 2021 – यूरो 2020 में तुर्की के खिलाफ रैमसे द्वारा वेल्स के लिए स्कोर करने के दो दिन बाद।

जून ब्राउन (एक्ट्रेस), 4 अप्रैल, 2022 – 3 अप्रैल को सेल्टिक के खिलाफ शुरुआती गोल करने के एक दिन बाद निधन हो गया।

ओलिविया न्यूटन-जॉन (सिंगर), 8 अगस्त, 2022 – ग्रीस स्टार ओलिविया न्यूटन-जॉन का उस दिन निधन हो गया, उससे एक दिन पहले रैमसे ने टूलूस के खिलाफ गोल किया था।

navbharat times -Cristiano Ronaldo FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में गोल चोरी का मामला, पकड़ी गई क्रिस्टियानो रोनाल्डो की चीटिंग!navbharat times -Fifa World cup: वादे से नहीं मुकरा स्विट्जरलैंड का फुटबॉलर, फीफा विश्व कप में ‘अपने’ देश के खिलाफ दागा गोल!navbharat times -FIFA World Cup: आखिर चल ही गया मेसी का जादू, माराडोना का रिकॉर्ड बराबर, अर्जेंटीना के तूफान में मेक्सिको हुई हवा



Source link