बुधवार, 9 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

गौतमबुद्ध नगर में दोहरी चिंता: स्वाइन फ्लू के मामले 300 पार, लंपी वायरस को लेकर भी प्रशासन अलर्ट

नोएडा: मानसून के आखिरी दौर में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। एक तरफ जहां स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़कर 313 तक पहुंच गए हैं, वहीं दूसरी…

गौतमबुद्ध नगर में दोहरी चिंता: स्वाइन फ्लू के मामले 300 पार, लंपी वायरस को लेकर भी प्रशासन अलर्ट
(फोटो: IANS)

नोएडा: मानसून के आखिरी दौर में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच गौतमबुद्ध नगर जिले में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। एक तरफ जहां स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़कर 313 तक पहुंच गए हैं, वहीं दूसरी ओर पशुओं में लंपी स्किन डिजीज की आशंका ने भी प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग इंसानों में फैल रहे संक्रमण को रोकने और पशुपालन विभाग मवेशियों को बचाने के लिए अलर्ट मोड पर काम कर रहा है।

विज्ञापन

जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की रफ्तार काफी तेज देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त के अंतिम सप्ताह में 27 तारीख को कुल मामले 140 थे, जो महज दो दिन बाद 29 अगस्त को 192 हो गए। सितंबर की शुरुआत में यह आंकड़ा 232 पर था और अब 313 तक पहुंच चुका है, जो संक्रमण के तेज प्रसार को दिखाता है।

मच्छरजनित बीमारियों का भी खतरा

बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने और वातावरण में नमी के कारण मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। 3 सितंबर की एक रिपोर्ट में डेंगू के 60 और मलेरिया के 44 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। विभाग ने कूलर, गमलों और छतों की नियमित जांच करने की सलाह दी है। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टरी सलाह लेने को कहा गया है।

पशुओं में लंपी वायरस की दस्तक

इंसानी स्वास्थ्य के साथ-साथ पशुओं की सेहत भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिले में करीब 40 गोवंश में लंपी जैसे लक्षण मिले हैं, जिसके बाद निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। इससे पहले ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में 12 मवेशियों में लंपी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

प्रशासन ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है। अब तक लगभग 26,000 गोवंश का टीकाकरण हो चुका है, जबकि लक्ष्य 50,000 का है। संक्रमित और संदिग्ध पशुओं को अलग रखने के लिए पोवारी गोशाला में विशेष व्यवस्था की गई है।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →