शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
देश

गंगा के कटाव से रेलवे ट्रैक को खतरा, मालदा डिवीजन में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन में गंगा नदी के लगातार कटाव के कारण सकरीगली-महाराजपुर रेलवे ट्रैक पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए…

गंगा के कटाव से रेलवे ट्रैक को खतरा, मालदा डिवीजन में कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट
(फोटो: IANS)

पूर्वी रेलवे के मालदा डिवीजन में गंगा नदी के लगातार कटाव के कारण सकरीगली-महाराजपुर रेलवे ट्रैक पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया है या उनके मार्ग में बदलाव किया है। फिलहाल, नदी और रेलवे ट्रैक के बीच की दूरी घटकर महज 8-9 मीटर रह गई है।

विज्ञापन

मालदा मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष गुप्ता ने स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कटाव को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, जिसमें हावड़ा जोन और डिवीजन के सभी वरिष्ठ अधिकारी जुटे हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्थिति की गंभीरता के कारण मरम्मत कार्य पूरा होने में समय लग सकता है और फिलहाल कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई जा सकती।

यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था

डीआरएम मनीष गुप्ता के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। स्थिति को संभालने के लिए रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनें भी शुरू की हैं। इनमें साहिबगंज से भागलपुर के लिए दो और तीनपहाड़ से हावड़ा के लिए एक स्पेशल ट्रेन शामिल है।

डीआरएम ने कहा, "हम स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और यात्रियों के हित में जो भी आवश्यक होगा, वह कदम उठाया जाएगा।" उन्होंने यह भी बताया कि इस काम में जिला प्रशासन, केंद्रीय जल आयोग और मीडिया का पूरा सहयोग मिल रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →