GANG RAPED : ढाबा में कैद कर आदिवासी महिला के साथ 10 दिन सामूहिक बलात्कार | Tribal woman gang raped | Patrika News

98
GANG RAPED : ढाबा में कैद कर आदिवासी महिला के साथ 10 दिन सामूहिक बलात्कार | Tribal woman gang raped | Patrika News


GANG RAPED : ढाबा में कैद कर आदिवासी महिला के साथ 10 दिन सामूहिक बलात्कार | Tribal woman gang raped | Patrika News

सतनाPublished: Dec 15, 2022 12:52:19 am

ढाबा संचालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Tribal woman gang raped

ढाबा संचालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सतना। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव िस्थत कंचन ढावा में एक आदिवासी महिला को काम देने के बहाने कैद कर उसके साथ 10 दिन तक सामूहिक बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार व एसीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जिसमें अपराध प्रमाणित पाए जाने पर ढाबा संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया।
पीडि़ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकातय के अनुसार उसका 20 नवंबर को पति से विवाद होने के बाद वह नाराज होकर बहन के घर लालपुर के लिए घर से पैदल ही निकल पड़ी । वह शाम 6 बजे खाना खाने के लिए वह कंचनपुर गांव में हाइवे के किराने िस्थत कंचन ढाबा में रुकी। जहां काम कर रहे दिनेश साकेत ने उसे ढाबा में काम दिलाने के बहाने ढाबा के पीछे बने कमरे में बंद कर दिया। रात होने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीडि़ता के साथ बलात्कार किया।
आरोपी दिन में महिला से झाबे में काम कराता और रात में उसके साथ जबरदस्ती करता। महिला 10 दिन तक ढाबे में कैद रही । इस दौरान ढावा संचालक व ढाबा में खाना बनाने वाले मित्री ने भी महिला के साथ बलात्कार किया। 10 दिन बाद महिला अरोपी की चंबुल से छूट कर किसी प्रकार अपने घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी।
देहात थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी ढाबा संचालक राजेन्द्र प्रसाद पटेल पिता धर्मराज पटेल उम्र 52 वर्ष निवासी जरियारी, नौकर दिनेश साकेत पुत्र उर्फ सनी 30 वर्ष निवासी रिगरा तथा ढाबे में खाना बनाने वाले आरोपी लल्लू यादव पिता रामचरण यादव 28 वर्ष निवासी पहाड़ी रीवा पर बलात्कार का मामला दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link