रविवार, 27 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

अहमदाबाद विमान हादसा: पायलट्स फेडरेशन ने जांच में पारदर्शिता और समिति में शामिल होने की मांग की

इंडियन पायलट्स फेडरेशन (FIP) ने 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया 171 विमान हादसे की जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरेशन ने जांच में पूरी पारदर्शिता…

अहमदाबाद विमान हादसा: पायलट्स फेडरेशन ने जांच में पारदर्शिता और समिति में शामिल होने की मांग की
(फोटो: IANS)

इंडियन पायलट्स फेडरेशन (FIP) ने 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया 171 विमान हादसे की जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरेशन ने जांच में पूरी पारदर्शिता की मांग करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आग्रह किया है कि मसौदा रिपोर्ट की समीक्षा के लिए बनने वाली समिति में उसे भी शामिल किया जाए।

विज्ञापन

यह मामला 12 जून, 2025 को हुए उस भयावह हादसे से जुड़ा है, जब लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में एक मेडिकल हॉस्टल कॉम्प्लेक्स पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में यात्रियों, चालक दल और जमीन पर मौजूद लोगों समेत करीब 260 लोगों की जान चली गई थी।

जांच और तकनीकी खामियों पर सवाल

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने बताया कि इस मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है, जिसमें बोइंग, एनटीएसबी और एफएए भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, "जून 2025 से ही हम कह रहे हैं कि इस हादसे में टेक्निकल दिक्कतें, जैसे कि इलेक्ट्रिकल समस्याएं शामिल थीं, जिनकी वजह से इंजन तक फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी।"

कैप्टन रंधावा के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर पुष्कर राज सबरवाल के साथ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है, जिसमें विमान की तकनीकी समस्याओं की जांच की मांग की गई है। उन्होंने IANS से कहा, "अभी जांच चल रही है। एएआईबी ने संकेत दिया है कि वह आईसीएओ की जरूरतों और दूसरे लागू प्रोटोकॉल के अनुसार अक्टूबर में एक ड्राफ्ट रिपोर्ट जारी करेगा।"

सुप्रीम कोर्ट का आश्वासन और मंत्रालय का पत्र

रंधावा ने 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा, "सॉलिसिटर जनरल स्वीकार किया कि जो भी हमने मुद्दे एआईबी को बताए हैं, वो उसको नजरअंदाज नहीं करेंगे, वो उसको देखेंगे और उस पर अमल करेंगे। उन्होंने बोला था कि हमसे सलाह-मशविरा किया जाए लेकिन आज तक एएआईबी ने हमें किसी भी मीटिंग के लिए नहीं बुलाया।"

फेडरेशन ने यह भी बताया कि उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा एएआईबी को लिखे एक पत्र की जानकारी मिली है, जिसमें कहा गया है कि ड्राफ्ट रिपोर्ट सार्वजनिक करने से पहले एक विशेष कमेटी द्वारा उसकी समीक्षा की जाएगी। इसी संदर्भ में FIP ने मांग की है कि विषय की गहरी जानकारी होने के कारण उन्हें भी इस कमेटी का हिस्सा बनाया जाए। हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट का इंतजार अब भी जारी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →