FIFA World Cup: फुटबॉल वर्ल्ड कप के मेजबान कतर के कारण यूरोप में मचा है हंगामा, जानिए क्या है वजह

97
FIFA World Cup: फुटबॉल वर्ल्ड कप के मेजबान कतर के कारण यूरोप में मचा है हंगामा, जानिए क्या है वजह

FIFA World Cup: फुटबॉल वर्ल्ड कप के मेजबान कतर के कारण यूरोप में मचा है हंगामा, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: खाड़ी के छोटे से देश कतर (Qatar) में आजकल फुटबॉल विश्वकप (FIFA World Cup 2022) खेला जा रहा है। लेकिन कतर के कारण यूरोप में हंगामा मचा हुआ है। इसकी वजह है एक घोटाला। यूरोपियन पार्लियामेंट की वाइस प्रेसिडेंट इवा कैली (Eva Kaili) को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कैली और उनके ठिकानों से हजारों यूरो बरामद किए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने कतर से रिश्वत लेकर उसके अनुकूल नीतियां बनाने और उसकी आलोचना को दबाने में मदद की। यह घोटाला नौ दिसंबर को सामने आया जब बेल्जियम की पुलिस ने राजधानी ब्रसेल्स में कई स्थानों पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें ग्रीस की नेता कैली और यूरोपीय पार्लियामेंट के पूर्व मेंबर पियर एंतोनियो पंजेरी शामिल थे।

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैली पर आरोप है कि उन्होंने कतर से रिश्वत ली। इन पैसों के इस्तेमाल से यूरोपियन पार्लियामेंट के मेंबर्स को प्रभावित किया ताकि वे कतर के पक्ष में नीतियां बनाएं। कैली और पंजेरी के अलावा पंजेरी के एनजीओ Fight Impunity से जुड़े कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये लोग यूरोपियन पार्लियामेंट मेंबर्स के पार्लियामेंट्री असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। एनजीओ के कई बोर्ड मेंबर भी पुलिस के राडार पर हैं। इनमें फ्रांस के एक पूर्व पीएम, इटली के एक पूर्व विदेश मंत्री ईयू के पूर्व फॉरेन पॉलिसी चीफ शामिल हैं। यूरोपीय कमीशन की वाइस प्रेसिडेंट Margaritis Schinas पर भी सवाल उठ रहे हैं जिन्होंने कतर के लेबर रिफॉर्म्स की सराहना की थी।

Anand Mahindra Viral Tweet : ऐड में दिखे जूतों के फेफड़े, आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट, देखिए कैसे यूजर्स ले रहे मौज

यूरोप में हंगामा

इस घोटाले के सामने आने से यूरोप में हंगामा मचा हुआ है। यूरोपीय कमीशन की प्रेसिडेंट Ursula von der Layen के लिए सवालों का जवाब देना भारी पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि यूरोपीय कमीशन की वाइस प्रेसिडेंट Margaritis Schinas पर भी सवाल उठ रहे हैं जिन्होंने कतर के लेबर रिफॉर्म्स की सराहना की थी। कतर में मानवाधिकारों के उल्लंघन और प्रवासी मजदूरों के साथ ज्यादती के बारे में कई रिपोर्ट्स आई हैं। लेकिन कैली ने कतर के मानवाधिकार रेकॉर्ड्स का बचाव किया। साथ ही उसकी लेबर और सोशल रिफॉर्म पॉलिसीज की भी सराहना की थी। उन्होंने कतर के नागरिकों के लिए वीजा की प्रक्रिया आसान बनाने की भी वकालत की थी।

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है जिससे यूरोप ने रूस से गैस का आयात कम कर दिया है। कतर इस स्थिति का फायदा उठाकर यूरोप को गैस की आपूर्ति करना चाहता है। उसने जर्मनी को एलएनजी सप्लाई डील साइन की है। साथ ही कतर मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दे पर किसी भी तरह की आलोचना से बचना चाहता है। फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए कतर ने जमकर पैसा बहाया है लेकिन इस दौरान उसका विवादास्पद लेबर सिस्टम भी सुर्खियों में आया है। इसके साथ ही कतर अपने नागरिकों के लिए यूरोप में वीजा नियमों में छूट चाहता है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News