अजय देवगन पर गिरा दुखों का पहाड़, परिवार में इस शख्स की हुई मौत

705
Ajay Devgn and Veeru Devgan

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन कार्डियक अटैक के कारण हो गया। वीरू देवगन एक अच्छे एक्शन डायरेक्टर होने के साथ साथ एक डायरेक्टर भी थे। उन्होंने ‘हिंदुस्तान की कसम’ फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे। फिल्म क्रीटिक तरण आदर्श ने वीरू देवगन के निधन के बारे में ट्विटर पर बताया।

वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे किया जाएगा। वीरू देवगन मुंबई के सूर्या हॉस्पिटल में एडमिट थे। वीरू देवगन आखिरी बार पब्लिक के सामने फ़रवरी 2019 में दिखायी दिए थे, जब वह अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।

ajay devgan family -

वीरू देवगन ने कई कालजयी फिल्म में एक्शन डायरेक्टर का काम किया। इनमे मुख्य हैं – इंकार (1977), मिस्टर नटवरलाल, क्रांति, शहंशाह, त्रिदेव, बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी, फूल और कांटे।

ट्विटर पर विक्की कौशल के पिता एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल, अशोक पंडित, राज बंसल, विनोद तावड़े और कुनाल कोहली ने वीरू देवगन को श्रद्धांजलि अर्पित की।