Advertising
Home Breaking News Hindi टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के घर आया एक नन्हा मेहमान, जानिए क्या...
Advertising
<

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा के घर आया एक नन्हा मेहमान, जानिए क्या रखा नाम

462

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस प्लयेर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर आज बेटे ने जन्म लिए है. शोएब और सानिय ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है.

पहला नाम भगवान का तोहफा होता है- सानिया और शोएब 

सानिया और शोएब के अनुसार, पहला नाम भगवान का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है. आज टेनिस की मशहूर खिलाड़ी ने एक बेटे को जन्म दिया है. इस बात की जानकारी शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त की है.

शोएब ने तमाम लोगों की शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया किया 

उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि इस बात की घोषणा कर मुझे काफी खुशी हो रहीं है कि हमें बेटा हुआ है और मेरी पत्नी स्वस्थ हैं. शोएब ने इस दौरान तमाम लोगों की शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है. बता दें कि शोएब और सानिया ने हैदराबादी रीति-रिवाज से 12 अप्रैल, 2010 को शादी की थी. इस दौरान सानिया ने कहा है कि माँ बनना आपको सशक्त बनाता है, जो आपकी असली पहचान है.

बता दें कि गर्भवती होने के कारण इस साल सानिय टेनिस से दूर नजर आई. सानिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका इरादा टोक्यो ओलंपिक 2020 में वापसी का है. उन्होंने उस समय यह भी कहा था कि बच्चे का उपनाम मिर्जा मलिक भी होगा. उस वक्त एक राज से पर्दा उठाते हुए उन्होंने बताया था कि मेरे पति और मैंने इस बारे में बात की और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा, उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा. बता दें बच्चे की खबर सुनते ही सोशल मीडिया में बधाइयों का तांता लगा गया है. काफी बॉलीवुड सेलेब्रिटी और उनकी अच्छी फ्रेंड फराह खान भी सानिया को सोशल मीडिया में बधाई देते हुए दिखाई दी.

Advertising
Advertising