सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा: मामूली कहासुनी में युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें

ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, घटना थाना जेवर क्षेत्र…

ग्रेटर नोएडा: मामूली कहासुनी में युवक की फावड़े से हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें
(फोटो: IANS)

ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, घटना थाना जेवर क्षेत्र के नीमका गांव की है, जहां भोले शंकर नामक युवक की हत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस को 4 अक्टूबर की देर रात इस हत्या की जानकारी मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक भोले शंकर और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने फावड़ा उठाकर युवक की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जांच और आरोपी की पहचान

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक और फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

मृतक के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे की असल वजह का भी खुलासा किया जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →