Exclusive: बॉलीवुड में इतने रोड़े…, प्रियंका के सपोर्ट में उतरीं जाने तू या जाने ना एक्ट्रेस

27
Exclusive: बॉलीवुड में इतने रोड़े…, प्रियंका के सपोर्ट में उतरीं जाने तू या जाने ना एक्ट्रेस

Exclusive: बॉलीवुड में इतने रोड़े…, प्रियंका के सपोर्ट में उतरीं जाने तू या जाने ना एक्ट्रेस

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने खुलकर इंडस्ट्री के कामकाज और खुद के साथ हुए भेदभाव पर रिएक्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी क्योंकि लोग उन्हें किनारा कर रहे थे। वह यहां कि पॉलटिक्स से तंग आ गई थीं। अब प्रियंका के बयान पर ‘जाने तू या जाने ना’ एक्ट्रेस मंजरी फडनिस ने नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत में रिएक्ट किया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की हिम्मत की दाद दी।

NBT के साथ खास बातचीत में मंजरी फडनिस ने कहा कि ‘मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि प्रियंका चोपड़ा ने सभी बाधाओं के बावजूद सफलता हासिल की। ये काबिल-ए-तारीफ है कि उनके खिलाफ इतनी साजिश हुई लेकिन वह आगे बढ़ती रहीं। इन सबके बावजूद उन्होंने बहुत ही बहादुरी से अपनी बात रखी है। वह समय के साथ-साथ ज्यादा मजबूत हो रही हैं। वह हर बाधाओं को तोड़ रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। ये सभी के लिए बहुत इंस्पारिंग है। मुझे लगता है कि उन्हें अब कोई नहीं रोक पाएगा।

मंजरी फडनिस का कामकाज

मंजरी फडनिस हाल में ही ओटीटी पर रिलीज हुई ‘मासूम’ बोमन ईरानी व अन्य स्टार्स के साथ नजर आई थीं। इंडस्ट्री में उन्हें पहचान जाने तू या जाने ना से मिली। वह फालतू, ग्रैंड मस्ती, किस किसको प्यार करूं से लेकर कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

ब्लैक कैट कहते थे प्रियंका चोपड़ा को

डैक्स शेफ़र्ड के पॉडकास्ट शो “Armchair Expert” में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और करियर को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में रंग रूप को काफी प्राथमिकता दी जाती है। उन्हें भी मेकअप के जरिए गोरा करके दिखाया जाता था। इतना ही नहीं उन्हें लोग ब्लैक कैट कहा करते थे।
‘सब जानते हैं करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बैन कर दिया’, Kangana Ranaut ने PC के देश छोड़ने पर उठाए सवालNavbharat Times -मुझे सांवली समझा जाता था इसलिए कई फिल्मों में गोरा कर देते थे… Priyanka Chopra ने फिर खोली बॉलीवुड की पोल

Manjari Fadnis Exclusive Interview: ‘जाने तू जाने न’ फेम इमरान खान ने क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री? मंजरी फडनिस ने बता डाला सब

बॉलीवुड की पॉलटिक्स पर निशाना

प्रियंका चोपड़ा ने ये भी खुलासा किया कि बॉलीवुड में होने वाली पॉलटिक्स से वह तंग आ गई थीं। इसीलिए उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इस पॉडकास्ट में प्रियंका ने आरआरआर को तमिल फिल्म बताया। प्रियंका के खुलासे के बाद कंगना रनौत ने भी बॉलीवुड माफियाओं पर निशाना साधा था।